बॉलीवुड से निकलकर हॉलीवुड में अपने नाम का परचम फहराने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्शन से भरपूर इस सीरीज के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं। ऐसे में जैसे-जैसे 'सिटाडेल' की रिलीज डेट सामने आ रही है, वैसे-वैसे अभिनेत्री ने सीरीज का प्रचार-प्रसार और तेज कर दिया है। जहां अक्सर प्रियंका सीरीज को लेकर बात करती नजर आती हैं, वहीं हाल ही में अभिनेत्री ने 'आरआरआर' को एक 'तमिल फिल्म' कहने पर मिली ट्रोलिंग के बारे में बात की।
Priyanka Chopra: 'लोग गलती निकालने की कोशिश करते हैं...' RRR पर ट्रोल होने के बाद प्रियंका ने ऐसे किया रिएक्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों एक साक्षात्कार में प्रियंका चोपड़ा ने एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'आरआरआर' को तमिल फिल्म कहकर पुकारा था, जो गलत था। दरअसल, राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर 'आरआरआर' मूल रूप से तेलुगू फिल्म है। ऐसा करने के बाद प्रियंका को सोशल मीडिया पर नेटिजन्स ने निशाने पर ले लिया था। उनका कहना था कि 'स्मार्ट बनें लेकिन ओवर स्मार्ट बनने की जरूरत नहीं है।' अभिनेत्री को अपनी इस गलती के लिए जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। अब पिछले दिनों हुई इस ट्रोलिंग पर देसी गर्ल ने रिएक्ट किया है।
Shah Rukh Khan: 'पठान' के लिए शाहरुख खान ने नहीं ली थी फीस, फिर भी कमा डाले 200 करोड़ रुपये
हाल ही में एक साक्षात्कार में, प्रियंका चोपड़ा ने इसपर रिएक्ट करते हुए कहा, 'लोग मेरे द्वारा की जाने वाली किसी भी चीज में गलती खोजने की कोशिश करते हैं। मुझे लगता है कि लोग इसका मजा लेते हैं। लेकिन अब, मैं थोड़ा ज्यादा सतर्क हूं क्योंकि मेरे पास सोचने के लिए मेरा परिवार है। आप जीवन में जितना ऊपर जाते हैं, लोग आपके गिरने का कारण ढूंढते हैं। लेकिन साथ ही, मेरे पास मेरे परिवार, दोस्तों और फैंस का इतना प्यार और समर्थन है कि मैं उस पर ध्यान देना पसंद करती हूं।'
बीते दिनों दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया था कि सिटाडेल में उन्होंने अपने स्टंट्स खुद किए हैं। वह बोलीं, 'शो में लगभग 80 प्रतिशत स्टंट मैंने खुद किए क्योंकि मुझे अपने शरीर और अपनी प्रवृत्ति पर भरोसा है। लेकिन मैंने बहुत कुछ सीखा और इस शो में मैंने जो एक्शन किया है, वह निश्चित रूप से उससे बहुत अलग है, जो मैंने पहले किया है।'
Parineeti Chopra: 'परी जी शादी कब है...?' पैपराजी के सवाल पर परिणीति चोपड़ा का रिएक्शन हुआ वायरल
अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो अगली बार प्रियंका चोपड़ा स्पाई-थ्रिलर सीरीज सिटाडेल में नजर आएंगी। इसमें वह रिचर्ड मैडेन के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगी। छह-एपिसोड वाली इस सीरीज के पहले दो एपिसोड का प्रीमियर 28 अप्रैल को होगा। बाकी चार एपिसोड हर शुक्रवार को प्राइम वीडियो पर 26 मई तक रिलीज किए जाएंगे।
Ranbir Kapoor: सिक्योरिटी गार्ड के साथ रणबीर के इस अंदाज ने सबको किया हैरान, तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस