फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: शाहरुख ने बॉलीवुड को हॉलीवुड से बताया बेहतर तो प्रियंका ने दिया जवाब, बोलीं- मैं घमंडी नहीं

Tue, 14 Mar 2023 10:05 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 14 Mar 2023 10:05 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Citadel actress statement on pathaan actor shah rukh khan comment of not going hollywood
शाहरुख खान-प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा लगभग आठ साल पहले हॉलीवुड का रुख कर चुकी हैं और वहां अपनी दमदार अदाकारी के दम पर अपना करियर बनाने में सफल रहीं। उन्होंने हॉलीवुड की फिल्मों में कई मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं, जिसके लिए उन्हें आज भी सराहा जाता है। अब इन दिनों प्रियंका अपनी आने वाली वेब सीरीज 'सिटाडेल' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान उन्होंने खुद के हॉलीवुड जाने पर अपनी बात रखी है। साथ ही शाहरुख खान के हॉलीवुड नहीं जाने के बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Priyanka Chopra Citadel actress statement on pathaan actor shah rukh khan comment of not going hollywood
प्रियंका चोपड़ा,शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान ने बयान दिया था कि वह हॉलीवुड फिल्मों में अभिनय करने के बारे में क्यों नहीं सोचते हैं? उन्होंने कहा था कि मैं वहां यानी हॉलीवुड क्यों जाऊं? मैं यहां यानी बॉलीवुड में कंफर्टेबल हूं। शाहरुख के इस बयान पर जब प्रियंका से सवाल किया गया तो इस पर उन्होंने खुद के बॉलीवुड से हॉलीवुड जाने का कारण बताया।

Khushalii Kumar: खुशाली कुमार के हाथ लगी नई फिल्म, इस किताब पर है आधारित

Priyanka Chopra Citadel actress statement on pathaan actor shah rukh khan comment of not going hollywood
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका ने कहा कि कंफर्टेबल मेरे लिए बोरिंग है। मैं घमंडी नहीं हूं। मैं आत्मविश्वास से लबरेज हूं। जब मैं सेट पर जाती हूं तो मुझे पता होता है कि मैं क्या कर रही हूं। मैं ऑडिशन देती हूं। मैं काम करती हूं। जब मैं दूसरे किसी देश जाती हूं तो एक देश की कामयाबी का बोझ लेकर नहीं जाती। मेरा ईगो उनके काम से बड़ा नहीं है।

Bollywood: फिल्मी पर्दे पर इन सुपरस्टार्स ने लिया महिला का रूप, कोई रहा सफल तो किसी की उड़ी खिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Citadel actress statement on pathaan actor shah rukh khan comment of not going hollywood
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका ने कहा कि मैं बहुत प्रोफेशनल हूं। अगर आप मेरे आसपास रहने वाले लोगों से पूछेंगे तो मैं अपने प्रोफेशनलिज्म के लिए जानी जाती हूं। मुझे इस बात से गर्व होता है। मेरे पिता सेना में थे और उन्होंने मुझे अनुशासन की अहमियत बताई थी। उन्होंने मुझसे कहा था कि जो आदर्श तुम्हें मिले हैं, उन्हें कभी हल्के में मत लेना।
इन PAK सेलेब्स के पास नहीं थी खाने को रोटी

विज्ञापन
Priyanka Chopra Citadel actress statement on pathaan actor shah rukh khan comment of not going hollywood
सिटाडेल - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड की तरह ही हॉलीवुड में भी खूब नाम कमाया है। अब उनकी आने वाली वेब सीरीज 'सिटाडेल' में वह धमाल मचाती नजर आएंगी। यह वेब सीरीज 28 अप्रैल को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। यह रूसो ब्रदर की वेब सीरीज का रूपांतरण है। प्रियंका इस सीरीज में एक जासूस 'नादिया सिंह' की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

Khushalii Kumar: खुशाली कुमार के हाथ लगी नई फिल्म, इस किताब पर है आधारित

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed