फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TJMM BO Collection: 100 करोड़ के क्लब से कुछ कदम दूर 'तू झूठी मैं मक्कार', रिलीज के सातवें दिन हुई इतनी कमाई

Tue, 14 Mar 2023 10:03 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 14 Mar 2023 10:03 PM IST
विज्ञापन
Tu Jhoothi Main Makkaar box office collection India day seven ranbir kapoor shraddha kapoor film
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' होली के अवसर पर आठ मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इससे पहले वीकेंड पर फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिला था। छठे दिन यानी सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं अब सातवें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं आज फिल्म ने कितने करोड़ का बिजनेस किया।

Tu Jhoothi Main Makkaar box office collection India day seven ranbir kapoor shraddha kapoor film
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रिलीज के बाद से अब तक फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन वीकेंड के बाद इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई थी। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, सातवें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। बीते दिन यानी छठे दिन भी फिल्म ने इतनी ही कमाई की थी। ओपनिंग डे और वीकेंड की कमाई के मुकाबले फिल्म की आज की कमाई में गिरावट है। हालांकि, यह फिल्म पहले ही अपने बजट की कमाई को पार कर चुकी है।

सिद्धू मूसेवाला के कत्ल का राज आया सबके सामने

Tu Jhoothi Main Makkaar box office collection India day seven ranbir kapoor shraddha kapoor film
'तू झूठी मैं मक्कार' - फोटो : social media

'तू झूठी मैं मक्कार' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 15.73 करोड़ की शानदार कमाई की थी। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 10.34 करोड़, तीसरे दिन 10.52 करोड़, चौथे दिन 16.57 करोड़, पांचवें दिन 17.8 करोड़ और छठे दिन 6.5 करोड़ का बिजनेस किया था। अब सातवें दिन की कमाई को मिलाकर फिल्म का कुल कलेक्शन 82.34 करोड़ हो गया है। फिल्म अब 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की ओर कदम बढ़ा चुकी है। अनुमान है कि दो से तीन दिनों में फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

Jawan: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की रिलीज डेट में बड़ा बदलाव, जून में नहीं अब इस महीने में दस्तक देगी फिल्म!

विज्ञापन
विज्ञापन
Tu Jhoothi Main Makkaar box office collection India day seven ranbir kapoor shraddha kapoor film
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर और श्रद्धा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' दर्शकों को पसंद आ रही है। फिल्म में रणबीर-श्रद्धा के अलावा बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया, अनुभव बस्सी भी अहम भूमिका में हैं। दर्शकों को रणबीर और श्रद्धा की केमिस्ट्री खूब पसंद आ रही है।

Filmy Wrap: एक दूजे के हुए स्वरा-फहाद और उर्फी ने साझा किए बचपन के दर्दनाक किस्से, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

विज्ञापन
Tu Jhoothi Main Makkaar box office collection India day seven ranbir kapoor shraddha kapoor film
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

लंबे समय के बाद दर्शक रणबीर को रोमांटिक हीरो के रूप में देख रहे हैं और पसंद भी कर रहे हैं। इससे पहले वह फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में दीपिका पादुकोण के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आए थे। वहीं, अभिनेता की आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो अब रणबीर जल्द ही फिल्म 'एनिमल' में नजर आने वाले हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में वह रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन साझा करेंगे, जिसमें अनिल कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

ASK Bholaa: 'सभी फिल्में तब्बू के साथ कर रहे हो, कुछ खास बात'? यूजर के सवाल पर अजय देवगन ने दिया मजेदार जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed