{"_id":"5cb3d4f8bdec22145e4830b4","slug":"priyanka-chopra-faced-harassment-and-mandira-bedi-birthday-here-is-top-entertainment-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा का यौन उत्पीड़न और मंदिरा बेदी के जन्मदिन सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा का यौन उत्पीड़न और मंदिरा बेदी के जन्मदिन सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 15 Apr 2019 06:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra, Mandira Bedi
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जब से प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा वो एक बाद एक उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। प्रियंका की पहचान अब सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है, पूरी दुनिया में अब उनके नाम की चर्चा होती है। हाल में प्रियंका न्यूयॉर्क में 10वें वार्षिक महिला सम्मेलन में शामिल हुई थीं। इस दौरान प्रियंका ने खुलासा किया कि उन्हें यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था और इस बारे में बोलने पर उन्हें कोई शर्म नहीं है।
आलिया भट्ट और सलमान खान इन दिनों अपने करियर के चरम पर हैं। सलमान खान जल्द ही अपने आने वाली फिल्म भारत में नजर आने वाले हैं। वहीं अगले हफ्ते आलिया की फिल्म कलंक रिलीज होने जा रही है। हाल ही खबर आई थी सलमान और आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह में नजर में आएंगे। फिल्म के ऐलान के बाद से आलिया इसे लेकर बहुत एक्साइटेड हैं। हाल में उन्होंने फिल्म की कास्टिंग को लेकर बातचीत की।
3 of 5
Sapna Chaudhary, Pawan Chawla
- फोटो : social media
हरियाणा की मशहूर डांसर और रियलिटी शो बिग बॉस 11 की एक्स कंटेस्टेंट सपना चौधरी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते दिनों वह अपने गानों के अलावा राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा में चल रही थीं। सपना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़का उनसे आई लव यू टू बोलने के लिए कहता और ऐसा न करने पर हाथ की नस काटने की धमकी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
javed akhtar
लाल बहादुर शास्त्री की रहस्यमयी मौत पर आधारित फिल्म 'द ताशकंद फाइल्स' रिलीज हो गई है। यह फिल्म रिलीज होने से पहले और रिलीज होने के बाद लगातार आलोचनाओं का सामना कर रही है। यहां तक कि लाल बहादुर शास्त्री के पोते ने फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री को नोटिस भी भेज दिया था। इसके बाद प्रोड्यूसर ने बॉलीवुड के डायरेक्टरों की इस मामले पर राय मांगी थी। अब इस मामले पर जावेद अख्तर ने ट्वीट करके अपनी राय रखी। जावेद अख्तर ने ट्वीट किया- 'आपने इस मामले पर राय देने के लिए कहा था। मैंने दिया। अच्छा लगा कि आपने पसंद किया। अब आपकी बारी।
विज्ञापन
5 of 5
Mandira Bedi
बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी का नाता हमेशा ही विवादों से जुड़ा रहा है। टीवी की दुनिया से लेकर क्रिकेट सीरीज होस्ट करने तक मंदिरा ने हर रोल को बड़ी ही खूबसूरती से निभाया। अपनी फिटनेस और बोल्ड लुक से सुर्खियां बटोरने वाली बर्थडे गर्ल मंदिरा बेदी आज 45 साल की हो गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।