फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत खराब होते ही इलाज के लिए अमेरिका गईं प्रियंका चोपड़ा, सर्जरी के बाद सामने आया ऐसा चेहरा

Tue, 28 Aug 2018 03:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 28 Aug 2018 03:51 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra goes america for her bad health
प्रियंका चोपड़ा
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने 11 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई कर अपने फैंस को चौंका दिया । सगाई के बाद प्रियंका ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने दोस्तों के लिए एक शानदार पार्टी भी रखी । पार्टी में निक और प्रियंका के परिवारवालों के अलावा अंबानी से लेकर आलिया भट्ट तक शामिल हुईं । 
priyanka chopra goes america for her bad health
प्रियंका चोपड़ा

पार्टी के बाद निक अपने पैरेंट्स के साथ यूएस चले गए । प्रियंका भारत में ही रुक गईं । खबर थी कि प्रियंका यहां अपनी अपकमिंग फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग पूरी करेंगी। लेकिन वो बीच में ही शूटिंग छोड़कर अमेरिका लौट गईं । 

priyanka chopra goes america for her bad health
प्रियंका चोपड़ा

अमेरिका जाने से ठीक एक शाम पहले प्रियंका को एक क्लिनिक के बाहर देखा गया था । यहां मीडिया मौजूद थी लेकिन उन्होंने एक भी पोज नहीं दिए । वो सिर नीचे झुकाकर कार से निकलीं और सीधा क्लिनिक के अंदर चली गईं । सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका ने अपनी नाक, होंठ और चिन की सर्जरी करवाई है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra goes america for her bad health
प्रियंका चोपड़ा

ब्यूटी एनहेंसमेंट के लिए जितने भी जतन किए जाते हैं, सबकी पहली शर्त होती है गर्मी से दूर रहना। मुंबई का मौसम ऐसा है कि कितना भी AC में रहो, बाहर आते ही हालत खराब होने लगती है । प्रियंका को भी मुंबई की गर्मी में समस्या हुई और वो तुरंत अमेरिका चली गईं ।

विज्ञापन
priyanka chopra goes america for her bad health
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका जिस क्लिनिक में गई थीं वो मुंबई का बहुत मशहूर क्लीनिक है। यहां सुंदरता की मरम्मत तसल्लीबख्श तरीके से की जाती है। समस्या कैसी भी हो, फिल्म सितारे सीधे यहीं आते हैं। प्रियंका की परेशानी यहां आकर भी दूर नहीं हो पाई इसलिए उन्हें अमेरिका जाना पड़ा । 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed