फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nick Jonas Belly Dance: शकीरा के साथ निक का बेली डांस देख अपनी हंसी नहीं रोक पाईं प्रियंका, कह दी यह बात

Wed, 29 Jun 2022 12:14 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 29 Jun 2022 12:14 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra hilarious reaction on Nick Jonas Belly Dance with Shakira
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने एक वीडियो अपनी स्टोरी में शेयर किया है, जिसमें उनके पति निक जोनस नजर आ रहे हैं। निक का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख प्रियंका भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं और वीडियो शेयर करते हुए निक के लिए एक मैसेज भी लिख दिया।

Priyanka Chopra hilarious reaction on Nick Jonas Belly Dance with Shakira
निक जोनस, शकीरा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, सोशल मीडिया पर निक ने अपना एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह शकीरा के साथ बेली डांस कर रहे हैं। पॉप स्टार शकीरा ने निक को बेली रोल स्टेप करने की चुनौती दी है, जिस पर निक इसे स्वीकार कर लेते हैं। वीडियो में शकीरा निक जोनस को कुछ स्टेप्स सिखाने की कोशिश करती हैं। निक शकीरा को कॉपी भी करते हैं, लेकिन वह इसमें विफल रहते हैं। निक जोनस कहते हैं कि देखो मेरा शरीर यह नहीं कर रहा है। इस पर वहां शो में मौजूद सभी लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते।

View this post on Instagram

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

Priyanka Chopra hilarious reaction on Nick Jonas Belly Dance with Shakira
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

निक ने इस वीडियो को में शकीरा कह रही हैं कि वो निक के डांस को देखने के लिए पैसे भी देने के लिए तैयार हैं। निक का यह वीडियो इतना फनी है कि कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है। वहीं, इसे प्रियंका ने अपनी स्टोरी में हंसने और हार्ट इमोजी के साथ शेयर कर लिखा, 'तुम्हारी कोशिश के लिए तुम्हें A ग्रेड मिलेगा बेबी।'


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra hilarious reaction on Nick Jonas Belly Dance with Shakira
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इसी साल सरोगेसी की मदद से एक बेटी के पैरेंट्स बने हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। वहीं, प्रियंका जल्द ही अमेजन प्राइम की सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आएंगी। वह आखिरी बार बॉलीवुड में 2019 में आई 'द स्काई इज पिंक' फिल्म में नजर आई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed