बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती हैं। इन दोनों परिणीति तुर्की में छुट्टियां मना रही हैं। हाल ही में उन्होंने खुद की समुंदर किनारे बैठी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है। उनको इस अवतार में देख उनके फैंस काफी खुश हो रहे हैं। इसके साथ ही वह जमकर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। यही नहीं, उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा ने भी परिणीति की इस तस्वीर पर एक दिलचस्प कमेंट भी किया है। जिसके बाद अभिनेत्री का ये नया पोस्ट चर्चा में आ गया है।
सोशल मीडिया: परिणीति चोपड़ा की ग्लैमरस तस्वीर देख बहन प्रियंका को हुई जलन, लिखी ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैंस उनकी तस्वीर के साथ-साथ परिणीति के इस कैप्शन पर भी खूब प्रतिक्रिया दे रहे है। वहीं प्रियंका ने इस फोटो पर कमेंट किया, 'मुझे बहुत जलन हो रही है। उन्होंने कमेंट में हार्ट वाली इमोजी भी बनाई। परिणीति की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
परिणीति चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें वो आखिरी बार फिल्म 'साइना' में नजर आई थीं। जोकि बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की लाइफ पर आधारित थी। वहीं प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो वो इन दिनों लॉस एंजेलिस में अपने पति निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम बीता कर रही हैं।
बीते दिनों, अभिनेत्री ने बिहार और उत्तर प्रदेश में गंगा नदी में बहती लाशों के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। परिणीति चोपड़ा ने ट्वीट कर लिखा, 'इस महामारी ने इंसानियत का सबसे खराब चेहरा सामने लाकर रख दिया है। जिनकी लाशें तैर रही हैं वो लोग भी जिंदा थे। किसी की मां, किसी की बेटी, पिता या बेटा रहे होंगे। अगर आपकी बॉडी नदी किनारे मिलती या आप अपनी मां के शव को नदी किनारे तैरता देखते तो कैसा लगता? वास्तव में यह सोच से परे है। ऐसा करने वाले सच में राक्षस हैं।'
गौरतलब है कि 2011 में परिणीति चोपड़ा ने 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें पहचान 2012 में रिलीज हुई 'इशकजादे से मिली थी। 'शुद्ध देसी रोमांस', 'गोलमाल अगेन', 'केसरी' और 'जबरिया जोड़ी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं हैं। हालांकि परिणीति की तीनों ही हालिया रिलीज फिल्में 'संदीप और पिंकी फरार', 'सायना' और 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं।