{"_id":"57cab3ba4f1c1bba272cb3d5","slug":"priyanka-chopra-is-ready-to-take-reliance-jio","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा ने भरा रिलायंस जियो का फॉर्म, शाहरुख भी बन सकते हैं ग्राहक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा ने भरा रिलायंस जियो का फॉर्म, शाहरुख भी बन सकते हैं ग्राहक
Tue, 06 Sep 2016 06:17 PM IST
अमित कर्ण/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
अमित कर्ण/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2016 06:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी ने गुरुवार को टेलीकॉम सेक्टर को नए युग में ले जाने का ऐलान किया। उसके तहत रिलायंस जियो के सिम में फोन से कॉल के लिए कोई पैसा नहीं चुकाना होगा। सिर्फ इंटरनेट के लिए डेटा इस्तेमाल करने की फीस देनी होगी। उनके इस ऐलान से बॉलीवुड जगत में भी खुशी की लहर है। प्रियंका चोपड़ा ने तो बकायदा रिलायंस जियो का नंबर लेने के लिए फॉर्म भी भर दिया है।
प्रियंका चोपड़ा ने भरा रिलायंस जियो का फॉर्म, शाहरुख भी बन सकते हैं ग्राहक
2 of 5
वैसे तो मुकेश अंबानी के बिजनेस से लेकर फिल्मी व सियासी घरानों के साथ बड़े अच्छे संबंध हैं। वहीं खुद मुकेश अंबानी के संग प्रियंका चोपड़ा के भी बड़े अच्छे संबंध हैं। दोनों को दो साल पहले प्रियदर्शनी अकादमी ग्लोबल अवार्ड संयुक्त रूप से मिला था। प्रियंका चाहतीं तो उन्हें रिलायंस जियो का सिम बिना फॉर्म भरे भी मिल सकता था मगर उन्होंने प्रॉसेस को फॉलो करना ज्यादा सही समझा।
प्रियंका चोपड़ा ने भरा रिलायंस जियो का फॉर्म, शाहरुख भी बन सकते हैं ग्राहक
3 of 5
प्रियंका के अलावा सचिन तेंदुलकर भी रिलायंस जियो के नए ग्राहक बन सकते हैं। मुकेश अंबानी के संग उनकी दोस्ती तो जगजाहिर है। उन्होंने चार साल पहले जब शतकों का रिकॉर्ड कायम किया था तो उसकी खुशी में मुकेश अंबानी ने अपने घर एक जलसा आयोजित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा ने भरा रिलायंस जियो का फॉर्म, शाहरुख भी बन सकते हैं ग्राहक
4 of 5
आमिर खान भी रिलायंस जियो के नंबर के लिए अप्लाई कर सकते हैं। वो वैसे भी रिलायंस फोन के ग्राहक रहे हैं।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा ने भरा रिलायंस जियो का फॉर्म, शाहरुख भी बन सकते हैं ग्राहक
5 of 5
अब बचे शाहरुख व सलमान। उनकी भी मुकेश अंबानी से गाढ़ी दोस्ती है। शाहरुख खान ने तो पिछले साल रिलायंस जियो की सबसे पहले लॉन्चिंग का आधिकारिक ऐलान किया था। यह कार्यक्रम मुंबई के ऐतिहासिक गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित हुआ था। किंग खान ने अपने सिग्नेचर स्टाइल में हवा में बांहें लहरा इस सिम को लॉन्च किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।