फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: गर्भपात कानून पर यूएस सुप्रीम कोर्ट के फैसले से प्रियंका नाराज, सोशल मीडिया पर लिख दी यह बात

Sun, 26 Jun 2022 06:27 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 26 Jun 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Jonas Reacts on United States Supreme court abortion Rights Ruling
priyanka chopra - फोटो : instagram

अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने पांच दशक पुराने रो बनाम वेड फैसले को पलट दिया है। कोर्ट के इस आदेश के बाद अमेरिका में महिलाओं को गर्भपात कराने का कानूनी दर्जा खत्म हो गया है। उच्चतम न्यायालय के इस फैसले के बाद कई हॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर निराशा व्यक्त की है। अब बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो स्टोरीज शेयर की हैं। पहली स्टोरी में उन्होंने एक कार्टून पोस्ट किया है। वहीं दूसरी स्टोरी में उन्होंने अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा का एक नोट शेयर किया है।

Priyanka Chopra Jonas Reacts on United States Supreme court abortion Rights Ruling
priyanka chopra - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका की कार्टून वाली स्टोरी में एक तरफ गन बना हुआ है वहीं दूसरी तरफ बेबी बंप। गन की तस्वीर की तरफ लिखा हुआ है कि आप इसे रखने के लिए स्वतंत्र हैं। वहीं बेबी बंप की तस्वीर पर लिखा हुआ है कि आपको जबरदस्ती इसको रखना है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने मिशेल ओबामा का एक नोट भी शेयर किया है जिसमें लिखा है कि यह फैसला आने के बाद उनका दिल टूट गया है।

Priyanka Chopra Jonas Reacts on United States Supreme court abortion Rights Ruling
टेलर स्विफ्ट - फोटो : Social Media
कई सेलेब्स दे चुके हैं रिएक्शन

प्रियंका से पहले इस फैसले पर कई हॉलीवुड हस्तियों की प्रतिक्रिया आ चुकी है। एक्ट्रेस टेलर स्विफ्ट ने इस फैसले पर रिएक्ट करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'मुझे काफी डर लग रहा है। कई दशक तक महिलाओं ने अपने शरीर के अधिकारों के लिए संघर्ष किया था। अब भी हम यहीं पर हैं। इस फैसले ने हमसे वह अधिकार भी छीन लिया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Jonas Reacts on United States Supreme court abortion Rights Ruling
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : insta
इस फिल्म में जल्द आएंगी नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका ने हाल ही में अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग पूरी की है। आगामी साई-फाई ड्रामा सीरीज का निर्देशन पैट्रिक मॉर्गन द्वारा किया जा रहा है और इसमें प्रियंका के साथ रिचर्ड मैडेन भी हैं। बता दें कि प्रियंका बॉलीवुड से ज्यादा इन दिनों हॉलीवुड में सक्रिय हैं। हालांकि वह जल्द ही हिंदी फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed