{"_id":"62cf104ee87e2c2bc762ea71","slug":"priyanka-chopra-latest-bold-photoshoot-with-nick-jonas-see-the-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chopra: पति निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा का बोल्ड फोटोशूट वायरल, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Priyanka Chopra: पति निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा का बोल्ड फोटोशूट वायरल, देखें तस्वीरें
प्रियंका चोपड़ा की हर अदा कमाल है। चाहे वह हर फिल्म में शानदार अदाकारी दिखाती हैं और हर तस्वीर में कमाल लगती हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने ससुराल वालों के भी काफी करीब हैं। उनके साथ प्रियंका की अच्छी बॉन्डिंग है। अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें अपलोड करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने पति निक जोनस के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। हर तस्वीर में उनकी खूबसूरती और अदा देखते ही बन रही है।
2 of 4
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : Instagram
निक और प्रियंका परफेक्ट कपल हैं। दोनों फैंस की पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, वह काफी वायरल हो रही हैं। प्रियंका ने रेड, नेवी ब्लू और व्हाइट कलर के कॉम्बिनेशन की ड्रेस पहनी है। वहीं निक ने ब्लू और रेड कलर का जैकेट कैरी किया है। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है। दोनों एक दूसरे को गले लगाते हुए कैमरे की तरफ देख रहे हैं।
दोनों की ये तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही है। एक शख्स ने लिखा- ये प्रियंका की शानदार तस्वीरों में से एक है। वहीं दूसरे ने कहा- प्रियंका बहुत हॉट और क्यूट लग रही हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद पति के साथ अमेरिका में ही रह रही हैं। साल के शुरुआत में प्रियंका और निक सेरोगेसी के जरिए एक बेटी के माता-पिता बने थे। इनकी बेटी का नाम मालती मेरी जोनस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस
- फोटो : Instagram
माता-पिता बनने के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर एक मैसेज शेयर किया था। जिसमें लिखा था कि 'हम इस बात की पुष्टि करना चाहते हैं कि हमें सरोगेट के माध्यम से एक बेबी हुआ हैl हम चाहते हैं कि हमारी प्राइवेसी बनी रहे और हम अपने परिवार पर ध्यान दे रहे हैंl सभी का आभार'l बता दें इन दिनों प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड की एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।