अभिनेता अनुपम खेर अपनी फिल्म और एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर यहां सामाजिक मुद्दों पर राय देते नजर आते हैं। साथ ही वह अपनी सोशल एक्टिविटी भी साझा करते हैं। हाल ही में अनुपम खेर दिल्ली के एक गर्ल्स स्कूल गए। यहां उन्होंने स्कूली छात्राओं से मुलाकात की। इस दौरान स्कूली बच्चियों ने अभिनेता की फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' की जमकर तारीफ की। अनुपम खेर ने इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।
The Kashmir Files: स्कूली बच्चियों ने 'कश्मीर फाइल्स' पर अनुपम खेर को दी शाबाशी, अभिनेता बोले- तारीफ सुनकर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुपम खेर एक स्कूल में हैं। यहां उनके आसपास स्कूली बच्चियां हैं और उनके साथ कुछ टीचर्स हैं। अनुपम खेर बच्चियों से सवाल पूछते और उन्हें शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। बातचीत के दौरान कुछ छात्राएं फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' पर चर्चा शुरू करती हैं। हालांकि, टीचर बीच में कहती नजर आ रही हैं कि सुबह से ये लोग यही बोले जा रहे हैं। मैं बोल रही हूं 'सारांश', लेकिन यह 'कश्मीर फाइल्स' बोल रहे हैं। इसके बाद एक बच्ची बोलती है, 'क्योंकि उसमें सच्चाई है।' इस पर अनुपम खेर छात्रा से पूछते हैं, 'क्या सच्चाई?' छात्रा कहती नजर आ रही है, 'उसमें कोई पॉलिटिक्स नहीं था। जो था वही दिखाया। जो हमने फील किया कि उस टाइम पर लोगों को कितना झेलना पड़ा।' इसके बाद वहां मौजूद टीचर ने कहा, 'इन लोगों को जबकि नरसंहार के बारे में कुछ नहीं पता था। ये सिर्फ आपकी वजह से ही उस फिल्म से जुड़ पाए।' इसके बाद अनुपम खेर ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं।
अनुपम खेर ने यह वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया। इसे ट्वीट करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'दिल्ली में इन स्कूल की बच्चियों से 'कश्मीर फाइल्स' के बारे में सुनकर सुकून भी मिला और तसल्ली भी हुई कि हमारे देश की युवा पीढ़ी सत्य को समझने का सामर्थ्य रखती है और सच्चाई से प्रभावित हो सकती है। उनसे तारीफ सुनकर मन कृतार्थ हुआ। बहुत बहुत धन्यवाद!' अनुपम खेर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दिल्ली में इन स्कूल की बच्चियों से #TheKashmirFiles के बारे में सुनकर सुकून भी मिला और तसल्ली भी हुई! कि हमारे देश की युवा पीढ़ी सत्य को समझने का सामर्थ्य रखती है।और सच्चाई से प्रभावित हो सकती है।उनसे तारीफ़ सुनके मन कृतार्थ हुआ। बहुत बहुत धन्यवाद! 🙏🌺 pic.twitter.com/y4I5uoFD1a
बता दें कि अनुपम खेर की यह फिल्म इसी साल मार्च में रिलीज हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की है। सिनेमाघरों में रिलीज से लेकर ओटीटी तक दर्शकों ने इस फिल्म को खूब सराहा है।