फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Rajput: आज तक भी बहन प्रियंका को सुसाइड पर संदेह, बोलीं-आत्महत्या नहीं कर सकता भाई, बॉलीवुड में...

Wed, 13 Jul 2022 11:37 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 13 Jul 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput’s Priyanka Singh Said that her brother could not have committed suicide, will fight for justice till the very end
सुशांत सिंह राजपूत के साथ प्रियंका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो साल बीत गए हैं, लेकिन आज भी उनके फैंस और घरवाले इस सदमे से बाहर नहीं आ पाए हैं। इस मामले की अभी जांच चल रही है। हाल ही में दिवंगत अभिनेता की बहन प्रियंका सिंह ने इंडिया न्यूज को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उनके भाई सुशांत कभी भी आत्महत्या नहीं कर सकते और वह आखिरी दम तक उस दिन क्या हुआ था ये पता लगाने की कोशिश करती रहेंगी।  

Sushant Singh Rajput’s Priyanka Singh Said that her brother could not have committed suicide, will fight for justice till the very end
सुशांत सिंह राजपूत और उनकी बहन - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका सिंह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बड़ी बहन हैं। हाल ही में वह इंडिया न्यूज के प्रमुख प्राइमटाइम शो जनता का मुकदमा में प्रदीप भंडारी से बातचीत कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जहां तक मैं सुशांत को जानती हूं वो सुसाइड नहीं कर सकते। प्रियंका सिंह ने बताया कि उन्होंने तीन दिन पहले सीबीआई में जांच अधिकारियों को पत्र लिखकर अपने भाई की मौत की जांच की स्थिति पर प्रतिक्रिया भी मांगी थी, लेकिन अभी तक उन्हें कोई जवाब नहीं मिला है।

Sushant Singh Rajput’s Priyanka Singh Said that her brother could not have committed suicide, will fight for justice till the very end
बहनों के साथ सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

इंटरव्यू के बीच में प्रियंका सिंह इमोशनल भी हो गईं और कहा कि वह अपने भाई को न्याय दिलाने के लिए इस लड़ाई को अंत तक लड़ेंगी। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि बॉलीवुड में एक निश्चित वर्ग उनके भाई की सफलता से नाखुश था और चाहता था कि उनका करियर समाप्त हो जाए। उन्होंने यह सवाल किया कि मीडिया ने इस तथ्य को उजागर क्यों नहीं किया कि एनसीबी ने अपनी चार्जशीट में आरोप लगाया है कि ड्रग मामले के सभी 35 आरोपियों ने हाई सोसायटी और बॉलीवुड को ड्रग्स खरीदने, बेचने और वितरित करने की साजिश रची।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput’s Priyanka Singh Said that her brother could not have committed suicide, will fight for justice till the very end
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि प्रियंका सिंह का यह इंटरव्यू एनसीबी की ओर से रिया चक्रवर्ती पर ड्रग्स लाकर सुशांत सिंह राजपूत को देने और उन्हें बढ़ावा देने के आरोप के कुछ ही घंटों बाद लाइव रिकॉर्ड किया गया था। गौरतलब है कि 14 जून 2020 को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed