बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) देश ही नहीं विदेश में भी खूब नाम कमा रही हैं। हॉलीवुड में एंट्री के बाद प्रियंका चोपड़ा जोनस की दुनियाभर में खूब फैन-फॉलोइंग है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ भी खूब तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस समय प्रियंका निक जोनस के साथ छुट्टियां मना रही हैं।
पति निक जोनस के साथ लंदन में छुट्टियां मनाती नजर आईं प्रियंका, रेड स्विमसूट पहन मचाया तहलका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि प्रियंका इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ लंदन में हैं और वहां से लगातार अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। हाल ही में प्रियंका ने पूल में मस्ती करते हुए रेड कलर के स्विमसूट में तस्वीरें शेयर की हैं।
इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई इन तस्वीरों में प्रियंका बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। प्रियंका ने यह तस्वीरें वीकेंड इंजॉय करते हुए शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका रेड स्विमसूट में पूल में मस्ती करती दिखाई दे रही हैं।
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने लॉकडाउन में अपने पति निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया और सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक फोटोज खूब शेयर की।
वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में प्रियंका राजकुमार राव के साथ फिल्म 'द वाइट टाइगर' में नजर आई थी। ओटीटी पर रिलीज हुई इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब प्रियंका मशहूर हॉलीवुड सीरीज 'मेट्रिक्स' की चौथी फिल्म में कियानू रीव्स के साथ काम करेंगी। 'बेवॉच' और 'द किड लाइक जेक' जैसी हॉलीवुड फिल्मों में वो नजर आ चुकी हैं।