फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेठ की शादी में प्रियंका चोपड़ा की हो गई ऐसी हालत, सफेद बालों में पहचानना भी मुश्किल

Wed, 26 Jun 2019 03:37 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 26 Jun 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra looks wonders fans react non stop
priyanka chopra - फोटो : social media

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिल्म की शूटिंग खत्म कर पेरिस में हैं जहां वो अपने जेठ यानी निक के भाई जो जोनस की शादी अटेंड कर रही हैं। शादी फंक्शन और पार्टीज की कई तस्वीरें अब तक वायरल हो चुकी हैं। जिनमें प्रियंका, निक के साथ एंजॉय करती हुई देखी गईं। इसी दौरान की प्रियंका की एक और तस्वीर सामने आई है। जिसे देख फैंस के लिए उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया।

priyanka chopra looks wonders fans react non stop
priyanka chopra - फोटो : social media

प्रियंका उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो अपने लुक्स में बदलाव करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने मेटगाला में हिस्सा लिया था जहां अपने अजीबोगरीब लुक से प्रियंका ने सबका ध्यान खींचा था। अब एक बार फिर प्रियंका की एक ऐसी तस्वीर आई है जिसे देख एक बारगी तो उनके फैंस भी धोखा खा गए।

priyanka chopra looks wonders fans react non stop
priyanka chopra - फोटो : social media

जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी के दौरान एक थीम पार्टी में प्रियंका चोपड़ा कुछ ऐसे लुक में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने ऑलिव कलर का शिमरी जंपसूट पहना था। साथ ही उन्होंने सफेद कलर का विग लगा रखा था। शॉर्ट बॉलों में प्रियंका का लुक काफी कुछ लेगी गागा की तरह दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra looks wonders fans react non stop
priyanka chopra - फोटो : social media

प्रियंका की तस्वीरें देख यूजर्स ने उनकी तुलना लेडी गागा से की। वहीं कुछ को उनका लुक काफी मजाकिया लगा। इसी दौरान की दूसरी तस्वीरों में प्रियंका बिना विग के दिखीं। उनके साथ पति निक हाथों में हाथ डाले चल रहे थे। निक ने प्रियंका चोपड़ा से मैचिंग करते हुए ग्रीन कलर का सूट पहना।  

विज्ञापन
priyanka chopra looks wonders fans react non stop
priyanka chopra - फोटो : social media

बता दें कि पिछले महीने सोफी और जो जोनस ने लॉस वेगास में शादी की थी। ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी। इसमें दोनों के करीबी रिश्तेदार और परिवारवाले ही शामिल हुए थे। अब पेरिस में हो रही ये शादी धूमधाम से होगी । सोफी ने यूरोप में एक मल्टीस्टॉप वैकेशन कर अपनी बैचलरेट पार्टी भी सेलिब्रेट की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed