{"_id":"67306b54a58e5270230397dd","slug":"priyanka-chopra-mother-got-angry-for-playing-sonia-kapoor-in-aitraaz-threatened-to-throw-her-out-of-the-house-2024-11-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chopra: 'एतराज' की सोनिया बनने पर प्रियंका चोपड़ा की मां हुईं नाराज, दे डाली घर से निकालने की धमकी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Priyanka Chopra: 'एतराज' की सोनिया बनने पर प्रियंका चोपड़ा की मां हुईं नाराज, दे डाली घर से निकालने की धमकी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sun, 10 Nov 2024 01:52 PM IST
सार
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को उनके एतराज फिल्म में सोनिया कपूर के किरदार के कारण मां से घर से निकाल दिए जाने की धमकी मिल चुकी है। अभिनेत्री ने बताया कि वे सोनिया जैसी हरकतें घर पर करने लगीं इसलिए मां को बुरा लगा।
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड और हॉलीवुड में उनके काम के लिए प्रशंसकों से प्यार मिलता है। प्रियंका चोपड़ा को उनकी फिल्म 'एतराज' के लिए भी फैंस काफी पसंद करते हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को सोनिया कपूर की भूमिका के लिए फैंस का प्यार को मिला। प्रियंका चोपड़ा ने एक बार अपने इसी किरदार को अपने घर पर भी दिखाया था, इस पर उनकी मां मधु चोपड़ा ने उन्हें डांटते हुए कहा कि इसे मेरे घर से बाहर निकालो।
Trending Videos
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोनिया कपूर के किरदार से खुश नहीं थी मां
एक इंटरव्यू के दौरान अनुपमा चोपड़ा से एक पुराने इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि सानिया कपूर का किरदार निभाते हुए उन्होंने इस रोल को घर पर भी निभा रही थीं। उनकी मां मधु चोपड़ा अचानक हुए इस बदलाव से खुश नहीं थीं और उन्होंने उन्हें डांटते हुए कहा, “अगर तुम मेरे घर आने वाली हो तो चुप हो जाओ।”
प्रियंका चोपड़ा को कॉफी मग उठाया
प्रियंका ने मां को छेड़ते हुए सोनिया की तरह ही कॉफी मग उठाया, इस पर उनकी मां ने कहा कि यहां कोई कैमरा नहीं है। उनकी मां ने एक बार सोनिया की तरह बात करते हुए दिखाया, तब प्रियंका को एहसास हुआ कि उन्हें किरदार को पीछे छोड़ना होगा। उन्होंने स्वीकार किया, “मैं शर्मिंदा थी।”
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम @jerryxmimi
इस बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी अभिनेत्री
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों स्पाई फिल्म सिटाडेल सीजन 2 की शूटिंग के लिए लंदन में हैं। 'हेड्स ऑफ स्टेट' और 'द ब्लफ' के अलावा वे बॉलीवुड फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर के साथ 'जी ले जरा' फिल्म के लिए भी काम करने वाली हैं।
बेटी के साथ इंज्वाय कर रही हैं अभिनेत्री
काम के साथ ही प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी और परिवार के साथ भी समय बिताना पसंद करती हैं। बेटी मालती के साथ वे अक्सर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। अपनी बेटी के साथ प्रियंका क्वालिटी टाइम स्पेंड करना पसंद करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X