मदर्स डे के मौके पर प्रियंका चोपड़ा अपनी मां मधु चोपड़ा और सास को याद करती नजर आई थीं। लॉकडाउन में प्रियंका अमेरिका में अपने पति निक जोनस के साथ हैं। अब जब प्रियंका ने अपनी सास डेनिस जोनस को याद किया तो भला निक कैसे पीछे रहे जाते। ऐसे में निक ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।
प्रियंका की सास के साथ डांस करती दिखीं मधु चोपड़ा, वीडियो शेयर कर निक ने कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो के साथ निक जोनस ने कैप्शन में लिखा- 'मदर्स डे पर पुरानी यादें, मां डेनिस जोनस और मेरी सास मधु चोपड़ा साथ में। सभी मांओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं। सुरक्षित रहिए और स्वस्थ रहिए। ढेर सारा प्यार।'
A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on
बता दें कि डेनिस चार बच्चों की मां हैं, जिनमें केविन जोनस, जो जोनस, निक जोनस और फ्रेंकी जोनस हैं। चारों भाई अमेरिकन गायक और अभिनेता हैं। डेनिस साइन लैंग्वेज की अध्यापिका रह चुकी हैं। इसके साथ ही वो गाने भी लिखती रही हैं।
याद दिला दें कि इससे पहले प्रियंका ने जो वीडियो शेयर किया था उसमें उनकी मां मधु चोपड़ा और सास डेनिस जोनस नजर आई थीं। वीडियो के साथ प्रियंका लिखती हैं कि 'आज का दिन उनके लिए है जिन्होंने आपको प्यार किया, क्या सही है क्या गलत है ये सिखाया, घावों पर मरहम लगाया, दिल टूटने के बाद गले से लगा लिया, स्कूल प्ले के दौरान आगे की पंक्ति में जो बैठती थीं, पिछले सालों की तुलना में इस बार मदर्स डे बहुत भावुक कर रहा है। अपने प्रियजनों से दूर उनकी यादों को अपने पास रखती हूं।'
'राजी' सहित जासूसी पर बनीं ये बेहतरीन फिल्में, एक में तो इरफान और ऋषि कपूर साथ आए नजर