{"_id":"5cd29e9abdec22071035750d","slug":"priyanka-chopra-mother-madhu-chopra-comment-on-her-daughter-look-in-met-gala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा के मेट गाला लुक पर आया मां का बयान, बोलीं- 'मैंने तुरंत उसे कॉल किया और...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा के मेट गाला लुक पर आया मां का बयान, बोलीं- 'मैंने तुरंत उसे कॉल किया और...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 08 May 2019 02:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस साल के मेट गाला में कई सेलेब्रिटीज के फैशन ने फैंस को चौंका दिया। कुछ सेलेब ऐसे आउटफिट और मेकअप में पहुंचे जिसे देख लोग डर भी गए । इनमें से एक प्रियंका चोपड़ा भी रहीं । प्रियंका मेट गाला में शिमरी गाउन पहनकर पहुंची थीं । खड़े घुंघराले बाल, सफेद आईब्रो और रेड लिपस्टिक में प्रियंका अतरंगी लग रही थीं ।
2 of 5
priyanka chopra
गाला के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा को सोशल मीडिया यूजर्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं। साथ ही प्रियंका के कॉस्ट्यूम्स पर बने मीम्स जमकर वायरल हो रहे हैं। हालांकि इन मीम्स और ट्रोल का जवाब प्रियंका की तरफ से नहीं आया ।
3 of 5
Met Gala में प्रियंका चोपड़ा
अब उनकी मां मधु चोपड़ा ने प्रियंका के आउटफिट को लेकर खुशी जताई है। मधु चोपड़ा ने कहा, "मैंने प्रियंका की तस्वीर देखते ही उसे कॉल किया, जी किया कि यहां होती तो झप्पी पा लेती, बहुत सुंदर और स्पेशल लग रही थी। निक और प्रियंका दोनों ही काफी जंच रहे थे। निक को देख तो मुझे किसी डॉन की याद आ गई।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Met Gala में प्रियंका चोपड़ा
बता दें कि मधु चोपड़ा अब एक प्रोड्यूसर भी हैं । जिस लुक और ड्रेस के लिए प्रियंका इतनी ट्रोल हुईं उसे बनाना आसान नहीं था । इस ड्रेस की कीमत भी लाखों में थी । प्रियंका चोपड़ा के 'Dior' गाउन की कीमत 45 लाख रुपए बताई जा रही है।
विज्ञापन
5 of 5
deepika padukone
वहीं उन्होंने जो डायमंड ईयरिंग पहने थे उनकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए के आसपास है। उनके इस गाउन में पिंक और येलो फेदर लगे थे। मेट गाला में प्रियंका के अलावा दीपिका पादुकोण पिंक कलर की सिंडरेला ड्रेस में नजर आईं । फैंस को दीपिका का लुक काफी पसंद आया ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।