फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शॉर्ट हनीमून से वापस लौटे प्रियंका-निक, अब मुंबई में देंगे 2 ग्रैंड रिसेप्शन, जानें पूरी डिटेल

Wed, 12 Dec 2018 03:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 12 Dec 2018 03:41 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Nick Jonas returns from Oman honeymoon will host two reception in Mumbai
Priyanka Chopra and Nick Jonas - फोटो : Instagram

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने शॉर्ट हनीमून पर ओमान गए थे, जहां से दोनों वापस आ गए हैं। इन दोनों ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी जिसके बाद दिल्ली में रिसेप्शन दिया था। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि प्रियंका और निक जल्द ही मुंबई में रिसेप्शन देने वाले हैं। पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि निकयंका एक रिसेप्शन देंगे लेकिन अब 2 रिसेप्शन देंगे। 

Priyanka Chopra Nick Jonas returns from Oman honeymoon will host two reception in Mumbai
Priyanka Nick - फोटो : amar ujala

इस बात का खुलासा मिस मालिनी ने अपनी रिपोर्ट में किया है। सूत्रों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस मुंबई में पहला रिसेप्शन 19 दिसंबर को जुहू के जे डब्ल्यू मैरिएट होटल में देंगे। वहीं दूसरा रिसेप्शन मुंबई के ताज होटल में 20 दिसंबर को देंगे। इन दोनों रिसेप्शन की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं।

Priyanka Chopra Nick Jonas returns from Oman honeymoon will host two reception in Mumbai
Priyanka Chopra and Nick Jonas - फोटो : Instagram

खबरों की मानें तो 19 दिसंबर को हो रहे रिसेप्शन में प्रियंका चोपड़ा के दोस्त और करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे जबकि 20 दिसंबर का रिसेप्शन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए होगा। इस रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कुल मिलाकर 3 रिसेप्शन देंगे। पहला रिसेप्शन दिल्ली में हो चुका है। दिल्ली वाला रिसेप्शन 4 दिसंबर को था जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कई लोग शामिल हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Nick Jonas returns from Oman honeymoon will host two reception in Mumbai
Priyanka Chopra and Nick Jonas - फोटो : Instagram

दिल्ली में रिसेप्शन देने के बाद प्रियंका और निक ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए जोधपुर गए थे। इसके बाद वहीं से ओमान रवाना हो गए थे। ओमान से प्रियंका और निक की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं जिसमें प्रियंका और निक का नाम रेत पर लिखा हुआ था। प्रियंका ने यह तस्वीर अपने स्टेटस में लगा रखी थी। इसके अलावा निक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Her first time watching Elf. 😍 🎄 @priyankachopra

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

विज्ञापन
Priyanka Chopra Nick Jonas returns from Oman honeymoon will host two reception in Mumbai
priyanka and nick - फोटो : Instagram

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा शॉर्ट हनीमून से वापस लौट आए हैं। ओमान से वापस लौटते ही यह दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। निकयंका को एयरपोर्ट पर एक दूसरे का हाथ थामे हुए देखा गया। प्रियंका गुलाबी रंग के ऑफ शोल्डर टॉप के साथ काले रंग की जींस पहनी थीं जबकि निक ट्राउजर और फुल स्लीव टी-शर्ट में नजर आए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed