फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: निक संग रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, ब्लैक बिकीनी में टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Mon, 27 Jun 2022 12:45 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 27 Jun 2022 12:45 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Nick jonas shares romantic photos from beach vacation getting viral
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : social media

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा अपने काम के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बी-टाउन के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। उनकी गिनती पावर कपल्स में होती है। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार इजहार करते रहते हैं। प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ लास वेगास में रहती हैं, जहां से अक्सर वह अपनी और निक की रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। लेकिन इस बार वह लास वेगास से दूर अपने पति के साथ एक रोमांटिक वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Priyanka Chopra Nick jonas shares romantic photos from beach vacation getting viral
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : social media

सोशल मीडिया पर छाए प्रियंका-निक 
प्रियंका और निक एक-दूसरे के साथ एक स्ट्रांग बॉन्डिंग शेयर करते हैं। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ एक बार फिर अपनी और निक की कुछ रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं। जिनमें वह पति निक के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं। जहां पहली फोटो में प्रियंका, निक को किस करती हुई दिख रही हैं, वहीं दूसरी फोटो में दोनों यॉट पर समय बिता रहे हैं। इन तस्वीरों पर उनके फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।

Priyanka Chopra Nick jonas shares romantic photos from beach vacation getting viral
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

खुशी से झूमे फैंस 
प्रियंका और निक की वेकेशन से वायरल होती इन तस्वीरों में दोनों बहुत प्यार भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। दोनों के प्यार के साथ-साथ फैंस प्रियंका का बिकीनी लुक देख भी उनके कायल हो रहे हैं। ब्लैक बिकीनी और शॉर्ट्स में अभिनेत्री की टोन्ड फिगर और कर्व्स देख सब उनकी बॉडी की भी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। फैंस उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर अपना प्यार दिखा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,"लवली कपल।" तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,"क्यूट।" कई अन्य लोग दोनों को लव बर्ड्स बुला रहे हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Nick jonas shares romantic photos from beach vacation getting viral
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : Instagram

इन प्रोजेक्ट्स में करेंगी काम 
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका ने हाल ही में हॉस्पिटैलिटी की दुनिया में कदम रखा है। इसके साथ ही वह हॉलीवुड और बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। हॉलीवुड में प्रियंका जहां 'बैक टू मी' में दिखाई देंगी, वहीं बॉलीवुड में वह 'जी ले जरा' फिल्म में काम करती नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी काम करेंगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed