फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka-Nick: चलते-चलते बिगड़ा प्रियंका चोपड़ा का बैलेंस, पति निक जोनस ने यूं थामा हाथ

Thu, 04 May 2023 01:10 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Thu, 04 May 2023 01:10 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Nick Jonas Video Viral On Social Media While Actress start Falling down Husband Hold Her Hand
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लगातार खबरों में बनी हुई हैं। हाल ही में उनकी वेब सीरीज सिटाडेल अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसके साथ ही एक्ट्रेस हाल ही में मेट गाला में नजर आई थीं। इसके बाद एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने पति निक जोनस के साथ नजर आ रही हैं।

Priyanka Chopra Nick Jonas Video Viral On Social Media While Actress start Falling down Husband Hold Her Hand
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस - फोटो : social media

प्रियंका का बिगड़ा बैलेंस तो निक ने थामा हाथ
दरअसल, प्रियंका-निक के इंस्टाग्राम फैन पेज पर एक वीडियो साझा किया गया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने लाल रंग की बेहद खूबसूरत ड्रेस पहनी है और हमेशा की तरह वह इसमें कमाल लग रही हैं। वहीं, उनके पति निक जोनस ने ब्लैक सूट पहना हुआ है। दोनों ही हाथों में हाथ डाल एक साथ चल रहे हैं। इसी दौरान एक्ट्रेस का बैलेंस बिगड़ जाता है और वो गिरने वाली होती हैं, कि तभी निक ने उनका हाथ पकड़ लिया और एक्ट्रेस को गिरने से बचा लिया।

View this post on Instagram

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

Priyanka Chopra Nick Jonas Video Viral On Social Media While Actress start Falling down Husband Hold Her Hand
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस - फोटो : social media

फैंस ने की निक की तारीफ
निक और प्रियंका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर दोनों के फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- किसी को थामे रखना भी दुनिया की सबसे अच्छी फीलिंग्स है। वहीं, दूसरे फैन ने लिखा- मैं निक को थैंक्यू कहना चाहता हूं जो प्रियंका के लिए हमेशा मौजूद हैं, लविंग और केयरिंग हसबैंड हमारी देसी गर्ल निक जोनस के हाथों में है। एक और फैन ने कमेंट किया-  उनके पास हर स्थिति में निक है, बहुत सारा प्यार, खुशी और हमेशा सम्मान। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Nick Jonas Video Viral On Social Media While Actress start Falling down Husband Hold Her Hand
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस - फोटो : social media

निक-प्रियंका लुटाते हैं एक दूसरे पर प्यार
आपको बता दें कि कपल एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। निक हमेशा ही प्रियंका को सपोर्ट करते हैं और तो वहीं, प्रियंका भी हमेशा निक का साथ देती हैं। दोनों अक्सर ही एक दूसरे की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। 

Priyanka Chopra: प्रियंका को इंडस्ट्री में इस वजह से नहीं मिल रहा था काम, डिप्रेशन में चली गई थीं एक्ट्रेस

विज्ञापन
Priyanka Chopra Nick Jonas Video Viral On Social Media While Actress start Falling down Husband Hold Her Hand
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस - फोटो : social media

इन फिल्मों में नजर आएंगी प्रियंका
वहीं, प्रियंका हाल ही में सिटाडेल में दिखाई दी थीं। इसके बाद वह लव अगेन में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के अलावा वह बॉलीवुड में फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा से वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट दिखाई देंगी। 

Vijay 69: यशराज फिल्म्स ने की 'विजय 69' की घोषणा, अनुपम खेर निभाएंगे मुख्य भूमिका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed