{"_id":"5cf8a4b1bdec22077f3aed8d","slug":"priyanka-chopra-opens-up-on-age-gap-with-nick-jonas-said-people-gave-us-a-lot-of-shit-about-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के 6 महीने बाद प्रियंका चोपड़ा ने खोला राज, 'आखिर क्यों चुना 10 साल छोटा पति?'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के 6 महीने बाद प्रियंका चोपड़ा ने खोला राज, 'आखिर क्यों चुना 10 साल छोटा पति?'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 06 Jun 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra and nick jonas
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस से पिछले साल राजस्थान में बेहद रॉयल अंदाज में शादी रचाई थी। निक जोनस प्रियंका से करीब 10 साल छोटे हैं। इन दोनों के बीच एज गैप को लेकर अक्सर इनके फैंस सोशल मीडिया पर चर्चा करते रहते हैं और बहुत बार प्रियंका को इस एज गैप की वजह से ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ा है।
Trending Videos
priyanka chopra
- फोटो : instagram
इन सबके बीच अब प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस और अपने एज गैप को लेकर पहली बार बयान दिया है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ अपने एज गैप को लेकर बोला है कि, 'लोग हमारे रिश्ते को बहुत गलत मानते हैं। मुझे यह वास्तव में आश्चर्यजनक लगता है जब आप बिल्कुल बदल जाते हैं।' प्रियंका ने लड़कों की ज्यादा एज का जिक्र करते हुए बोला कि,'जब लड़का बड़ा होता है, कोई भी परवाह नहीं करता है और सभी लोग उसे पसंद करने लगते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra, nick jonas
- फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा कि, 'एज मेरे लिए एक नंबर की तरह है, मेरे लिए सबसे ज्यादा अहम है कि दो लोग एक-दूसरे को बहुत ज्यादा प्यार करते हों और दोनों अपनी खुशी से शादी करें।' इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ अपने रिश्तों को लेकर और भी कई खुलासे किए। गौरतलब है कि अपनी शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आए दिन सुर्खियों में रहते हैं।
Priyanka Chopra, Nick Jonas
- फोटो : social media
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को अपनी ड्रेस की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल होना पड़ा। वह पति निक जोनस के साथ जोनस ब्रदर्स की 'चेजिंग हैप्पीनेस' के प्रीमियर में पहुंची थीं। इस दौरान प्रियंका ने हाई स्लिट ब्लैक गाउन पहना था। वहीं निक ने परपल कलर का जैकेट और पैंट कैरी किया। प्रियंका की इस बोल्ड ड्रेस की जहां कुछ यूजर तारीफ कर रहे थे तो वहीं कुछ को ये ड्रेस बिल्कुल पसंद नहीं आई।
विज्ञापन
priyanka chopra, nick jonas
- फोटो : social media
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रियंका चोपड़ा को उनकी ड्रेस की वजह से ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसके पहले प्रियंका कान फिल्म फेस्टिवल में भी अपनी ड्रेस की वजह से ट्रोल हो गई थीं। उन दौरन उन्हें अपने मेकअप और ड्रेस की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स के भद्दे कमेंट्स का सामना करना पड़ा था।

कमेंट
कमेंट X