{"_id":"5deb00f78ebc3e1bf13b9b0a","slug":"priyanka-chopra-pens-down-a-note-for-her-mom-madhu-chopra-after-honored-unicef-humanitarian-award","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूनिसेफ से सम्मानित होने पर प्रियंका चोपड़ा हुईं भावुक, लिखा- मां मैंने आपको गौरवान्वित किया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यूनिसेफ से सम्मानित होने पर प्रियंका चोपड़ा हुईं भावुक, लिखा- मां मैंने आपको गौरवान्वित किया
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 07 Dec 2019 07:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनियाभर में अपने देश का नाम ऊंचा करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर भारत का मान बढ़ाया है। प्रियंका को यूनिसेफ के 'डैनी काये मानवतावादी पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है।न्यू यॉर्क में स्नोफ्लेक बॉल में कई हस्तियों की मौजूदगी में प्रियंका को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस साल जून में संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने 2019 के पुरस्कार विजेता के तौर पर अभिनेत्री के नाम की घोषणा की थी।
2 of 5
Priyanka Chopra and Farhan Akhtar
- फोटो : file photo
प्रियंका चोपड़ा ने अवॉर्ड ग्रहण करने के बाद कहा कि समाज सेवा अब कोई विकल्प नहीं रह गया है और यह जीवन का एक माध्यम बन गया है। वह यूनिसेफ से पिछले 15 साल से बतौर गुडविल एंबेसडर जुड़ी हुई हैं। गौरतलब है कि 'डैनी काये मानवतावादी पुरस्कार' अमेरिकन ऐक्टर, सिंगर, कमीडियम और समाज सेवी रहे डैनी केय के नाम पर दिया जाता है जो यूनिसेफ के सबसे पहले सद्भावना दूत थे।
3 of 5
priyanka chopra
- फोटो : Social Media
पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद प्रियंका ने अपनी मां मधु चोपड़ा के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी। उन्होंने लिखा, 'मां यह वही है जो आपने शुरू से ही मुझमें बैठाया था। मुझे आशा है कि मैंने आपको गौरवान्वित किया है।' इसके साथ ही प्रियंका ने अपनी मां के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्टशन लिखा, 'मां से गौरवान्वित झप्पी मिलने से ज्यादा खुशी मुझे किसी से नहीं मिलती।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
priyanka chopra
- फोटो : priyanka chopra
इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा माराकेच फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित होने वाली पहली भारतीय सेलेब बन गई हैं। मोरॉक्को स्थित जेमा एल फना स्क्वायर में आयोजित कार्यक्रम में प्रियंका को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
इंस्टाग्राम पर अवॉर्ड सेरेमनी की तस्वीर साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा, ' आज माराकेच फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित होकर गर्व महसूस कर रही हूं। इस सम्मान के लिए सभी का धन्यवाद।' तस्वीर में प्रियंका गोल्डन रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।