ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस एंटरटेनमेंट जगत के पॉपुलर कपल हैं, जिनकी केमिस्ट्री को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन सोमवार को अचानक ही दोनों के तलाक की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने शादी के बाद सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नाम के आगे ‘जोनस’ जोड़ा था लेकिन सोमवार को उन्होंने अचानक अपना सरनेम ‘जोनस’ हटा दिया। हालांकि, इसके साथ प्रियंका ने ‘चोपड़ा’ सरनेम भी हटा दिया था। प्रियंका चोपड़ा के इस कदम के बाद दावा किया जाने लगा कि उनके और निक जोनस के बीच कुछ ठीक नहीं है और दोनों तलाक ले सकते हैं।
Priyanka Chopra: तलाक की खबरों पर प्रियंका चोपड़ा ने दी प्रतिक्रिया, पति निक जोनस के वीडियो पर किया ये कमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, निक जोनस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में निक काफी टफ लुक देते हुए देखे जा सकते हैं। निक ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'सोमवार प्रेरणा। चलो इसे हासिल करते है।’ निक के इस वीडियो पर प्रियंका चोपड़ा ने बेहद ही प्यारा कमेंट किया है, जिससे उन्होंने साफ कर दिया कि उनके और निक के बीच में सब कुछ ठीक हैं और वह दोनों तलाक नहीं ले रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है, ‘गजब! मैं तुम्हारी बांहों में मरना चाहती हूं।’ इसके साथ उन्होंने आंखों में प्यार वाले और दिल वाले इमोजी भी बनाई है। निक जोनस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इन खबरों के बीच निक के वीडियो पर प्रियंका के कमेंट ने फैंस को राहत देने का काम किया है।
इससे पहले, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के तलाक की खबरों पर अभिनेत्री की मां मधु चोपड़ा ने प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने इन खबरों को बकवास बताते हुए कहा, ‘यह सब बकवास है, अफवाहें न फैलाएं।’
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में राजस्थान के जोधपुर में शाही अंदाज में शादी रचाई थी। इस दौरान दोनों हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज के अनुसार एक होते हुए नजर आए थे।