बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। फिल्म का ट्रेलर कुछ वक्त पहले रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों ने काफी प्यार दिया। ऐसे में अब स्टार कास्ट फिल्म के प्रमोशन में जुट गई है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान डायरेक्टर ने प्रियंका चोपड़ा से जुड़े एक किस्से का खुलासा किया है।
'द स्काई इज पिंक' के सेट पर हकीकत में फूट-फूटकर रो पड़ी थीं प्रियंका चोपड़ा, जानें क्या थी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल 'द स्काई इज पिंक' का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान शोनाली ने फिल्म से जुड़ा एक किस्सा बताया। शोनाली ने बताया कि एक सीन में प्रियंका को रोना था लेकिन सीन खत्म होने के बाद भी प्रियंका फूट फूटकर रोती रहीं।
शोनाली बोस सिर्फ फिल्म की निर्देशक ही नहीं हैं बल्कि प्रियंका की काफी अच्छी दोस्त भी हैं। ऐसे में रोते हुए शूट करते वक्त प्रियंका को शोनाली के बेटे की मौत वाला वाकया याद आ गया। जिससे प्रियंका हकीकत में ही रोने लग गईं।
शोनाली ने बताया कि 'प्रियंका कहे जा रही थी कि मुझे माफ कर दो... मुझे माफ कर दो...'। प्रियंका ने कहा- 'अब मुझे समझ में आया कि एक बच्चे को खोने का दर्द क्या होता है। मुझे इश्लू के लिए बहुत दुख है'। वहीं सोनाली इस पूरे वाकये के दौरान प्रियंका को संभालने की कोशिश कर रही थीं। गौरतलब है कि इश्लू (ईशान) शोनाली बोस का बेटा था। जिसकी 16 साल की उम्र में मौत हो गई थी।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईशान की मौत इलेक्ट्रिक रेजर से करंट लगने के कारण हुई थी।
वहीं इस फिल्म की बात करें तो फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ ही फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ नजर आएंगे। फिल्म में जायरा के किरदार आयशा को इम्यून डेफिशियंसी डिस्आर्डर नामक बीमारी होती है। बता दें कि फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।
पढ़ें: पार्टी में डांस के दौरान प्लेट्स तोड़ने पर ट्रोल हुईं शिल्पा शेट्टी, यूजर्स ने ऐसे किया रिएक्ट