{"_id":"6027a6e98ebc3ee8ff0c96cb","slug":"priyanka-chopra-remembers-hrithik-roshan-when-he-helped-during-her-father-treatment-in-unfinished","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका ने याद किए ऋतिक के साथ बिताए दिन, पिता की बीमारी के दौरान मदद के लिए कहा, शुक्रिया!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका ने याद किए ऋतिक के साथ बिताए दिन, पिता की बीमारी के दौरान मदद के लिए कहा, शुक्रिया!
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sat, 13 Feb 2021 03:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा से विदा हो चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' में हिंदी सिनेमा की तमाम यादों पर विस्तार से चर्चा की है। उनकी इन चर्चाओं को हिंदी सिनेमा के कलाकार पढ़कर खुश भी हो रहे हैं और इन तारीफों का जिक्र दूसरों से भी खुले दिल से कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा की इन यादों का एक पन्ना ऋतिक रोशन के नाम का भी है जिनके साथ वह तीन फिल्में कर चुकी हैं।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन
- फोटो : Twitter
ये उन दिनों की बात है जब प्रियंका चोपड़ा को फिल्म इंडस्ट्री में आए तीन साल हो चुके थे और वह ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘कृष’ की शूटिंग कर रही थीं। जानकारी के मुताबिक किताब में ऋतिक की इस बात के लिए तारीफ की गई है कि उन्होंने प्रियंका के पिता डॉ. अशोक चोपड़ा को इलाज के लिए भारत से विदेश ले जाने में काफी मदद की थी। ‘कृष’ से पहले ही प्रियंका चोपड़ा बतौर शीर्ष हीरोइन हिंदी सिनेमा में स्थापित हो चुकी थीं, लेकिन इस फिल्म ने उनको एक नई लीग में पहुंचा दिया।
3 of 5
प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन
- फोटो : Twitter
जानकारी के मुताबिक, जब ऋतिक को उनके पिता की गंभीर स्थिति और इस बारे में पता चला कि उन्हें विदेश ले जाने की जरूरत है तो ऋतिक ने कोई कसर नहीं छोड़ी और हर संभव मदद करने की कोशिश की थी। प्रियंका ने साझा किया, "ऋतिक ने एयर इंडिया में अपने कनेक्शन का इस्तेमाल करके मेरे पिता की लंदन के लिए तत्काल उड़ान की व्यवस्था की।"
ऋतिक की इस मदद के लिए धन्यवाद करते हुए प्रियंका लिखती हैं कि डॉ. चोपड़ा को लंदन शिफ़्ट किया। आवश्यक ट्रीटमेंट और सर्जरी की गई और उनकी जान बच गयी। प्रियंका ने ऋतिक की तारीफ करते हुए लिखा है, "अगर हमारे आसपास ऐसे लोग नहीं होते जैसे कि ऋतिक और उनके पिता राकेश रोशन ने हमारे साथ किया, तो मुझे संदेह है कि मेरे पिता उस समय बच पाते। उनकी इस मदद के लिए मैं चाह कर भी इन दोनों के प्रति अपनी कृतज्ञता को सौ फीसदी रूप से प्रकट कर पाने में असमर्थ हूं।"
विज्ञापन
5 of 5
ऋतिक रोशन
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
वैसे ऋतिक रोशन को जानने वाले ये जानते हैं कि वह हमेशा अपनी फिल्मों की शूटिंग के दौरान फिल्म से जुड़े हर सदस्य को परिवार का हिस्सा मानते हैं। ऐसे कई मौके आए जब ऋतिक ने सेट पर घायल हुए क्रू मेंबर्स की मदद की और उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान की। कोविड-19 महामारी के दौरान भी ऋतिक ने वृद्धाश्रमों, दैनिक मजदूरी करने वाले मजदूरों और भारत के निम्न आय वर्ग के लोगों के बीच काम करने वाली एक संस्था के साथ मिलकर काम किया। बृहन्नमुंबई महानगर पालिका के कर्मचारियों को मास्क मुहैया कराए। मुंबई में मशहूर शख्सीयतों का पीछा कर उनके फोटो खींचने वाले फोटोग्राफर्स के अलावा फिल्मों में नाचने वाले सौ के करीब डांसर्स की भी आर्थिक मदद की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।