1 दिसंबर, 2018 ये वही दिन है जब जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी पूरे रीति रिवाज़ के साथ संपन्न हुई थी। शादी में बेशक बाराती विदेशी थे, लेकिन शादी बिल्कुल भारतीय अंदाज में हुई। जिसमें विदेशी बराती भी देसी अंदाज में नजर आए। शादी में नाच गाने से लेकर हंसी मजाक तक शामिल था। ये वाकई एक बिग फैट पंजाबी वेडिंग थी। लेकिन प्रिंयका ने शादी के तीन साल बाद ही अपने नाम से जोनस सरनेम को हटाकर सभी को चौंका दिया हैं। दोनों के प्यार भरे रिश्ते के बीच तलाक की खबरें जोरों पर हैं। इन खबरों के बीच देखिए प्रियंका और निक की शादी से जुड़ी खूबसूरत तस्वीरों को।
Priyanka Chopra removes Jonas: शाही अंदाज में हुई थी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो रिवाजों से शादी
जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में प्रियंका चोपड़ा की शादी की रस्में 29 नवंबर से शुरू हो गई थीं। दोनों की शादी हिंदू रीति रिवाज़ के साथ साथ क्रिश्चियन तरीके से भी हुई थी। 1 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाजों और 2 दिसंबर को क्रिश्चियन वेडिंग हुई थी। प्रियंका चोपड़ा की शादी में अंबानी फैमिली के साथ कुछ बॉलीवुड सेलेब ही पहुंचे थे।
लग रहीं थीं राजकुमारी
प्रियंका ने पहले अपनी शादी में लाल रंग का लहंगा पहना था। जिसमें वह किसी राजकुमारी के कम नहीं लग रही थीं। वहीं क्रिश्चियन दुल्हन का लिबाज़ सुर्खियों में छा गया था। दरअसल, गाउन के प्रियंका ने साथ जो ट्यूल वेल कैरी किया वो तकरीबन 75 फीट का था। इसे तैयार करने में 1826 घंटे लगे थे।
सालियों के लिए खास तोहफा
अमेरिका से निक अपनी सालियों के लिए ढेर सारी डायमंड रिंग्स लेकर आए थे। जिसे थाली में सजाकर रख दिया गया था। ताकि सब अपनी पसंद से अंगुठी को ले सकें।
ऐसे शुरू हुए लव स्टोरी
प्रियंका को देखकर निक को पहली नजर में उनसे ही प्यार हो गया था। निक ने 'क्वांटिको' देखने के बाद, प्रियंका की को-एक्टर ग्राहम रोजर्स को मैसेज भेजा और कहा था कि प्रियंका बहुत खूबसूरत है। सितंबर 2016 में निक ने ट्विटर पर प्रियंका को पहली बार मैसेज भेजा था। इस मैसेज में निक ने लिखा था कि हमारे कुछ कॉमन फ्रेंड्स का कहना है कि हमें मिलना चाहिए।