प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम और टि्वटर दोनों ही अकाउंट से पति के सरनेम जोनस को हटा दिया है। उनके इस फैसले के बाद से चर्चाओं का बाजार गर्म है और फैन्स में इसके पीछे का कारण जानने की उत्सुकता है। सोशल मीडिया में इसको लेकर अलग अलग कयास लगाए जा रहे हैं। बॉलीवुड की गलियों में भी इस खबर के बाद से खलबली मची हुई है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एक दौर था कि खुद प्रियंका चोपड़ा ने एक शो में कहा था कि वो अपने पति के नाम अपने नाम से जोड़ना चाहती हैं। वो कभी इसे नहीं हटाना चाहती थीं। टीवी शो में इसको लेकर उन्होंने अपने तर्क दिए थे लेकिन किसी को नहीं पता था कि प्रियंका अचानक अपने फैसले से पलट जाएंगी। इससे पहले भी निक जोनस और प्रियंका के रिश्ते को लेकर खबरें आती रही हैं। आइए जानते हैं कि प्रियंका ने शादी के बाद अपने नाम के पीछे जोनस लगाने को लेकर क्या कहा था?
Priyanka Chopra removes Jonas: जब निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा ने कहा था, 'मैं हमेशा से उसके साथ अपना नाम जोड़ना चाहती थी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी होने के बाद अमेरिका के मशहूर टीवी शो 'द टूनाइट शो' में शामिल हुईं थीं। इस शो के होस्ट मशहूर कलाकार जिमी फैलॉन थे। जिमी ने प्रियंका से अपने सरनेम को लेकर कई सवाल पूछे थे जिसके प्रियंका ने काफी बेबाकी से जवाब दिए थे।
हमेशा जोड़ना चाहती थी नाम
जिमी ने प्रियंका से पूछा था कि उन्होंने अपने नाम के पीछे जोनस क्यों लगाया तो उन्होंने जवाब दिया था कि "मैं हमेशा से निक का नाम अपने साथ जोड़ना चाहती थी, क्योंकि मैं मानती हूं कि हम एक परिवार हैं।"
खुद को प्रियंका ने बताया पारंपरिक
प्रियंका ने इस इंटरव्यू के दौरान खुद को थोड़ा ट्रे़डिशनल यानि पारंपरिक बताया था। उनका कहना था कि वो पुराने ख्यालात की हैं। इसलिए उन्होंने शादी के बाद निक के सरनेम जोनस को अपने नाम के साथ जोड़ा।
अपनी पहचान को भी नहीं चाहती थीं भूलना
इसी इंटरव्यू में जिमी को जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा था कि जोनस सरनेम लगाने के साथ वो अपनी पहचान को भी नहीं भुलाना चाहती थी। इसलिए उन्होंने जोनस सरनेम के साथ साथ अपना पूरा नाम भी रखा था। उन्होंने कहा था कि वो जो हैं, उस पहचान को भी अपने साथ रखना चाहती थीं।