{"_id":"5c08b45fbdec22415774ee87","slug":"priyanka-chopra-responds-to-the-cut-article-which-said-she-is-global-scam-artist","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैगजीन ने लिखा, 'निक को मजबूरी में करनी पड़ी शादी', प्रियंका चोपड़ा ने दिया मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मैगजीन ने लिखा, 'निक को मजबूरी में करनी पड़ी शादी', प्रियंका चोपड़ा ने दिया मुंहतोड़ जवाब
Thu, 06 Dec 2018 11:02 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
priyanka nick
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को अभी 3 दिन ही बीते हैं । दोनों अपनी शादी-शुदा जिंदगी की नई शुरुआत कर चुके हैं । 4 दिसंबर को दोनों ने दिल्ली में एक ग्रांड रिसेप्शन दिया था जिसमें पीएम मोदी भी पहुंचे थे । इन्हीं खुशियों के बीच 'न्यूयॉर्क मैगजीन' ने प्रियंका और निक की शादी पर सवाल उठा दिए हैं ।
2 of 6
priyanka nick
- फोटो : instagram
न्यूयॉर्क मैगजीन की वेबसाइट 'द कट' पर एक विवादास्पद आर्टिकल छपा । इस आर्टिकल में मारिया स्मिथ नाम की पत्रकार ने प्रियंका को 'आधुनिक जमाने की धोखेबाज' महिला बताया । इस लेख में दावा किया गया, 'निक जोनस अपनी इच्छा के विरुद्ध इस चालबाजी से भरे संबंध को निभा रहे हैं ।'
बॉलीवुड सेलेब और प्रियंका के ससुरालवालों ने इस आर्टिकल की काफी आलोचना की। इसके बाद आर्टिकल डिलीट कर दिया और नया आर्टिकल लिखा गया जिसकी हेडिंग थी- 'प्रियंका और निक का प्यार सच्चा या झूठा?' अब इस पर प्रियंका चोपड़ा का बयान भी आ गया है ।
टाइम्स नाऊ से बात करते हुए प्रियंका ने कहा, 'मैं ऐसी चीज पर बात भी नहीं करना चाहती । ये मेरे लेवल का मुद्दा ही नहीं है । मैं इस समय अपनी जिंदगी के सबसे खुशनुमा पल को जी रही हूं । ऐसी चीजें मुझे और निक को प्रभावित नहीं कर सकती हैं।' प्रियंका के इस बयान से साफ है कि वो ऐसी बातों को नजरअंदाज कर आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
5 of 6
priyanka nick
- फोटो : instagram
बता दें कि प्रियंका के जेठ-जेठानी जोए और सोफी ने भी इस लेख की आलोचना की है। सोफी ने ट्वीट कर इस लेख को बेहद गलत बताया । वहीं जोए ने कहा, 'ये बहुत अपमानजनक है। ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए आपको शर्म आनी चाहिए । प्रियंका और निक एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं । शुक्रिया...'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।