{"_id":"5d52be7f8ebc3e6cb66e983b","slug":"priyanka-chopra-revealed-nick-jonas-likes-to-see-her-face-every-morning","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद प्रियंका का पति निक पर बड़ा खुलासा, बताया सुबह उठकर सबसे पहले करते हैं क्या काम?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के बाद प्रियंका का पति निक पर बड़ा खुलासा, बताया सुबह उठकर सबसे पहले करते हैं क्या काम?
Tue, 13 Aug 2019 07:30 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 13 Aug 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra, nick jonas
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भले ही लंबे समय से बॉलीवुड फिल्मों से दूर हों लेकिन वह पति निक जोनस की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। ये दोनों एक-दूसरे को लेकर आए दिन खुलासे करते रहते हैं। इस बीच अब प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर से निक जोनस को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
Priyanka Chopra and Nick Jonas
- फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में ईटी ऑनलाइन को इंटरव्यू दिया है। इस में प्रियंका ने अपनी निजी जिंदगी और निक जोनस को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने पति निक जोनस के बारे में बात करते हुए बताया कि उनके पति उनके लिए हर समय काफी आकर्षित रहते हैं और हर दिन सुबह उठकर उनका चेहरा देखते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News Android APP अपने मोबाइल पर।
Priyanka Chopra, Nick Jonas
- फोटो : social media
इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने बातचीत के दौरान बताया कि निक जोनस हर दिन सुबह उठकर उनका चेहरा देखते हैं। प्रियंका ने कहा- 'ये थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन वह हर सुबह उठकर मेरे चेहरे को देखते हैं जब मैं सोकर उठती हूं।' मजाकिया अंदाज में प्रियंका ने आगे कहा- 'निक मुझे जब ऐसे देखते हैं फिर मैं कहती हूं एक मिनट रुको मैं थोड़ा मेकअप कर लूं।'
पढ़े: रणबीर से ब्रेकअप के बाद दीपिका कई बार हो चुकीं डिप्रेशन का शिकार, अब बोलीं - 'हर पल किया संघर्ष'
पढ़े: रणबीर से ब्रेकअप के बाद दीपिका कई बार हो चुकीं डिप्रेशन का शिकार, अब बोलीं - 'हर पल किया संघर्ष'
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra and nick jonas
- फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा निक जोनस को सबसे बेहतर पति मानती हैं। आपको बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था जिसमें एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा मलिका उनके वीडियो को लेकर उनपर निशाना साधने की कोशिश की थी। हालांकि प्रियंका ने अपने जवाब से उस एक्ट्रेस का मुंह बंद कर दिया था।
पढ़े: क्या सच में जब महेश भट्ट से मिले रणबीर तो मांग लिया आलिया का हाथ? शुरू हुईं ऐसी अटकलें
पढ़े: क्या सच में जब महेश भट्ट से मिले रणबीर तो मांग लिया आलिया का हाथ? शुरू हुईं ऐसी अटकलें
विज्ञापन
priyanka chopra and nick jonas
- फोटो : twitter
दरअसल लॉस एंजेलिस में एक इवेंट के दौरान आयशा मलिका प्रियंका चोपड़ा पर चिल्ला पड़ी थीं। इस बात का खुलासा सोशल मीडिया के जरिए किया था। आयशा ने लिखा- ‘प्रियंका चोपड़ा पर चिल्लाने वाली वह लड़की मैं ही हूं। उनके मुंह से यह सुनना बहुत मुश्किल रहा कि हम पड़ोसी हैं और हमें एक-दूसरे को प्यार करना चाहिए। आपको यह सलाह आपके प्रधानमंत्री को देनी चाहिए। भारत और पाकिस्तान दोनों खतरे में हैं। उन्होंने न्यूक्लियर युद्ध के पक्ष में ट्वीट किया है।' इस बात का प्रियंका ने मुंह तोड़ जवाब दिया था।