{"_id":"5c7fa3b7bdec2214145471cb","slug":"priyanka-chopra-revealed-shocking-thing-on-bold-scene-in-car-for-quantico-serial","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार में इंटीमेट सीन देते वक्त असहज हो गई थीं प्रियंका, इंटरव्यू में बोलीं- 'कुछ अंतरंग दृश्य..'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कार में इंटीमेट सीन देते वक्त असहज हो गई थीं प्रियंका, इंटरव्यू में बोलीं- 'कुछ अंतरंग दृश्य..'
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी खूब नाम कमाया। प्रियंका ने सबसे पहले टेलीविजन सीरियल 'क्वांटिको' (Quantico) पर कब्जा जमाया और उसके बाद 'बेवॉच' फिल्म में नजर आईं। 'क्वांटिको' की तीन सीरीज आ चुकी हैं। इन तीनों में प्रियंका का किरदार लोगों को खूब पसंद आया। 'क्वांटिको' की पहली सीरीज साल 2015 में आई थी। 'क्वांटिको' के पहले पार्ट से जुड़ा एक वाकया आपको बताते हैं जो कि बोल्ड सीन से जुड़ा है।
2 of 5
priyanka chopra
- फोटो : twitter
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का 'क्वांटिको' (Quantico) इसलिए भी चर्चा में रहा क्योंकि देसी गर्ल ने इसमें काफी बोल्ड सीन दिए थे। प्रियंका ने 'क्वांटिको' में एफबीआई एजेंट की भूमिका निभाई थी जिसका नाम एलेक्स पैरिश था। इस टीवी शो के प्रमोशन के दौरान बोल्ड सीन को लेकर प्रियंका ने बड़ी बात कही थी। इस बात का खुलासा इंडियन एक्सप्रेस रिपोर्ट में किया। इस रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका खुद एक बोल्ड सीन को लेकर असहज थीं।
3 of 5
प्रियंका क्वाटिंको
- फोटो : twitter
खबर के मुताबिक प्रियंका ने बताया कि तकनीकी रूप से उस दृश्य में सिर्फ बात होना थी। बातों-बातों में उन्हें हीरो के करीब जाकर कुछ बेहद अंतरंग दृश्य देने थे। 'क्वांटिको' की करीब हर सीरीज में प्रियंका ने बोल्ड सीन दिए हैं। 'क्वांटिको' की आखिरी सीरीज साल 2018 में आई थी। हॉलीवुड के बाद प्रियंका एक बार फिर से बॉलीवुड पर फोकस कर रही हैं। प्रियंका की झोली में इस वक्त 'द स्काई इज पिंक' फिल्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
priyanka and farhan
- फोटो : file photo
इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर लीड रोल में हैं। इस फिल्म को शोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं। प्रियंका और फरहान अख्तर इससे पहले 'दिल धड़कने दो' फिल्म में नजर आए थे। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। शादी से पहले ही प्रियंका चोपड़ा 'द स्काई इज पिंक' (The Sky Is Pink) फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग कर चुकी थीं। इस बीच प्रियंका ने मिड डे से इंटरव्यू के दौरान कई खुलासे किए।
विज्ञापन
5 of 5
priyanka chopra and farhan akhtar
- फोटो : file photo
प्रियंका ने कहा - 'यह फिल्म पेरेंट्स की है जो अपने बच्चों को बीमारी के चलते खो देते हैं। इस फिल्म में मैंने 22 साल से लेकर 60 साल तक का किरदार निभाया है। सात खून माफ के बाद इस तरह का रोल निभाना काफी चैलेजिंग है। मैंने हिंदी मूवीज को काफी मिस किया। मैं हॉलीवुड और बॉलीवुड को लेकर इतना नहीं सोचती यह फिल्म पर निर्भर करता है। क्वाटिंको के बाद मैं हिंदी फिल्म कर रही हूं। दोनों देशो में मेरा करियर मुझे बहुत अजीज है। जब तब लोग मुझे देखना पसंद करेंगे तब तक करती रहूंगी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।