{"_id":"5b04d7034f1c1be9408b72fc","slug":"priyanka-chopra-revealed-shocking-things-about-her-bollywood-struggle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"15 साल बाद प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड का बताया सबसे बड़ा राज, फिर उठ सकता है नेपोटिज्म का मुद्दा ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
15 साल बाद प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड का बताया सबसे बड़ा राज, फिर उठ सकता है नेपोटिज्म का मुद्दा
Wed, 23 May 2018 09:16 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 23 May 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
15 साल पहले प्रियंका चोपड़ा ने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद बॉलीवुड में प्रियंका की राह थोड़ी आसान जरूर थी फिर भी उन्हें करियर के शुरुआत में कुछ दिक्कतों का सामना जरूर करना पड़ा। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने के बाद प्रियंका ने निजी जिंदगी के बारे में ऐसी बात बताई जिसे इससे पहले उन्होंने कभी भी किसी से शेयर नहीं किया।
2 of 5
priyanka chopra
- फोटो : G. pal
प्रियंका चोपड़ा ने यह बात हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कही। प्रियंका ने कहा - 'जब मैंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी तो मैं किसी को भी जानती नहीं थी। हर कोई एक दूसरे का रिश्तेदार था। ऐसे में अपनी खुद की जगह बनाना वो भी तब, जब आपका दूर-दूर तक फिल्मी दुनिया से लेना देना न हो तो काफी मुश्किल होता है।'
3 of 5
priyanka chopra
प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा - 'करियर के शुरुआत में सभी नए डायरेक्टर के साथ काम किया है। मैंने अपने लिए जो भी रूट चुना था वो बेशक मुश्किल था। ब्यूटी पेजेंट जीतने के बाद बॉलीवुड का रास्ता थोड़ा आसान जरूर हो गया था। उस वक्त जब फिल्मों के ऑफर मिले थे तो मुझे इस बात का अहसास रहता था कि कभी भी मुझे प्रोजेक्ट से बाहर फेंका जा सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
priyanka chopra
इसके साथ ही प्रियंका ने कहा - 'मेरा यह मानना है कि जब आपको अंदर क्वालिटीज है तब आपको मौके जरूर मिलेंगे। हालांकि यह बात भी उतनी ही सच है कि ये मौके मुझसे किसी न किसी वजह से छीने भी जा सकते थे।' आपको बता दें, प्रियंका को साल 2002 अब्बास-मस्तान की फिल्म 'हमराज' ऑफर की गई थी लेकिन किसी वजह से उन्हें इस फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
विज्ञापन
5 of 5
Priyanka Chopra
इसके बाद प्रियंका ने साल 2003 में 'द हीरो : लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई' से बॉलीवुड डेब्यू किया था जिसमें उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया। प्रियंका जल्द ही सलमान खान के साथ 'भारत' फिल्म में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।