{"_id":"5822f8304f1c1bf47eb396d7","slug":"priyanka-chopra-s-royal-connection-with-prince-harry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन के राजकुमार के साथ कनेक्शन जोड़ने जा रही है ये हीरोइन!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ब्रिटेन के राजकुमार के साथ कनेक्शन जोड़ने जा रही है ये हीरोइन!
Wed, 09 Nov 2016 03:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Wed, 09 Nov 2016 03:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड में अपनी एक अमिट पहचान बन चुकी एक बॉलीवुड एक्ट्रेस लगता है ब्रिटेन के राजकुमार हैरी के साथ कनेक्शन जोड़ने में लगी है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बीते कुछ महीनों में इस हीरोइन को राजुकमार हैरी की गर्लफ्रेंड और अमेरिकन एक्ट्रेस मेगेन मार्कल के साथ क्वालिटी टाइम बिताते देखा गया।
ब्रिटेन के राजकुमार के साथ कनेक्शन जोड़ने जा रही है ये हीरोइन!
2 of 5
- फोटो : Twitter
खबर तो यह भी है कि ये हीरोइन अक्सर मेगेन के घर भी रुकती रही है और कई मौकों पर दोनों को साथ में देखा गया है। अगर अभी भी आपको समझ नहीं आया हो कि हम किसकी बात कर रहे हैं तो बता दें कि ये एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हैं जो हॉलीवु़ड में अपना परचम लहराए हुए हैं और राजघराने में खूब टाइम बिता रही हैं और इसका अंदाजा हम उस तस्वीर से लगा सकते हैं जो मेगेन ने कुछ वक्त पहले अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थी।
ब्रिटेन के राजकुमार के साथ कनेक्शन जोड़ने जा रही है ये हीरोइन!
3 of 5
- फोटो : Twitter
बता दें कि प्रियंका काफी वक्त से अपने हॉलीवु़ड प्रोजेक्ट्स में ही बिजी हैं जिसके चलते पिछले दो साल से वो इंडिया भी एक-दो बार ही आई हैं। लिहाजा उनका पूरा वक्त अपने विदेशी दोस्तों और काम में बीत रहा है। एक तरफ जहां उनका अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' है तो वहीं दूसरी ओर उनकी पहली हॉलीवु़ड फिल्म 'बेवॉच' भी रिलीज होने की कगार पर है। और इन दोनों प्रोजेक्ट्स को करने के दौरान प्रियंका के कई हॉलीवुड कलाकारों के साथ अच्छे रिलेशन बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन के राजकुमार के साथ कनेक्शन जोड़ने जा रही है ये हीरोइन!
4 of 5
लेकिन लगता है कि इस विश्व सुंदरी को राजकुमार हैरी में ज्यादा दिलचस्पी है। तभी तो अक्सर इन्हें हैरी की गर्लफ्रेड मेगेन मार्कल के साथ घूमते हुए देखा गया है।
विज्ञापन
ब्रिटेन के राजकुमार के साथ कनेक्शन जोड़ने जा रही है ये हीरोइन!
5 of 5
आपको बता दे कि राजकुमार हैरी और मेगेन मार्कल बीते कुछ महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन इसको लेकर मीडिया में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे जिससे हैरी बेहद परेशान थे। पर हाल ही में हैरी ने मेगेन के साथ अपने रिश्ते को कबूल करते हुए ना सिर्फ मीडिया को लताड़ा बल्कि एक बयान जारी करके मीडिया पर मेगेन को परेशान करने का आरोप भी लगाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।