{"_id":"5ffd584f8ebc3e2f2338a2e6","slug":"priyanka-chopra-says-she-is-planning-to-have-babies-with-husband-nick-jonas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुष्का के मां बनने के बाद अब प्रियंका चोपड़ा भी कर रहीं फैमिली प्लानिंग, कहा- मुझे निक से एक दो बच्चे नहीं बल्कि....","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुष्का के मां बनने के बाद अब प्रियंका चोपड़ा भी कर रहीं फैमिली प्लानिंग, कहा- मुझे निक से एक दो बच्चे नहीं बल्कि....
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Tue, 12 Jan 2021 01:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक प्यारी सी नन्ही परी के माता पिता बन चुके हैं। 11 जनवरी को अनुष्का ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। अब विरुष्का के पैरेंट्स बनते ही बॉलीवुड के दूसरे कपल्स के पैरेंट्स बनने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इस लिस्ट में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल हैं जिन्होंने साल 2018 में अमेरिकी सिंगर और एक्टर निक जोनस संग शादी रचाई थी। बता दें कि प्रियंका और निक ने फैंस को अभी तक ऐसी कोई गुड न्यूज फैंस से शेयर नहीं की है।हालांकि प्रियंका भी अब इसे लेकर मन बना रही हैं।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा निक जोनस
- फोटो : instagram
एक इंटरव्यू में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने दिल की इच्छा जाहिर की। उन्होंने बताया कि अब वो भी अपने पति निक जोनास संग बच्चे चाहती हैँ। प्रियंका ने कहा, 'मुझे बच्चे चाहिए, जितने हो सके उतने बच्चे'। एक क्रिकेट टीम जितने? मैं श्योर नहीं हूं'। गौरतलब है कि प्रियंका और निक जोनास ने साल 2018 में 1 और 2 दिसंबर को क्रिश्चियन और हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी। दोनों की शादी बड़े धूम धाम से भारत में ही हुई थी।
बता दें कि शादी के बाद से ही प्रियंका की कई तस्वीर वायरल हुई थीं जिसमें ये कहा गया था कि वो मां बनने वाली हैं। हालांकि उस वक्त प्रियंका की मां ने इस पर खुलासा किया था कि प्रियंका अभी मां नहीं बनने वाली हैं। बता दें कि प्रियंका और निक के रिश्ते में अक्सर उनके उम्र और कल्चर में फर्क को लेकर भी सवाल उठाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस
- फोटो : इंस्टाग्राम
कल्चर के फर्क पर भी जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा था कि इसमें उन्हें किसी तरह की दिक्कत महसूस नहीं हुई थी। प्रियंका ने कहा कि, 'निक भारत मै वैसे आया था जैसे कोई मछली पानी में आती है। किसी भी सामान्य कपल की तरह आपको एक दूसरे की आदतों को समझना पड़ता है। ये समझना पड़ता है कि सामने वाले को क्या पसंद है क्या नापसंद है। ये एक एडवेंचर जैसा होता है'। उन्होंने आगे कहा कि- 'हमारी शादी में कुछ भी बहुत मुश्किल जैसा नहीं था'।
विज्ञापन
5 of 5
priyanka nick
- फोटो : instagram
फिलहाल प्रियंका अपनी शादी में बेहद खुश हैं और लग रहा है कि जल्द ही वो अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज भी सुना सकती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'व्हाइट टाइगर' बीते दिनों रिलीज हुई थी। फिल्म में राजकुमार राव और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थे। इसके अलावा प्रियंका बहुत जल्द ''द मैट्रिक्स 4 में काम करती नजर आएंगी। उनके सारे प्रोजक्ट हॉलीवुड के हैं ऐसे में देसी गर्ल को बॉलीवुड में देखने के लिए फिलहाल दर्शकों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।