प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिका में हैं लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वो भारतीय प्रशंसकों के साथ जुड़ी हुई हैं। देश में लॉकडाउन को लेकर जागरूकता फैलाना हो या कोरोना वॉरियर्स का अभिवादन करना हो, प्रियंका काफी सक्रिय दिखती हैं। इस बीच प्रियंका ने जो तस्वीर पोस्ट की है वो उनकी निजी जिंदगी के लिए बेहद खास है। तस्वीर में प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस भी हैं।
दो साल पुरानी ये तस्वीर प्रियंका चोपड़ा के लिए है बेहद खास, निक से जुड़ा है कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका और निक सोशल मीडिया पर साझा की गईं तस्वीरों में कई बार रोमांटिक पोज में नजर आते हैं। यहां दोनों कूल लुक में हैं।अपनी लव स्टोरी के बारे में प्रियंका पहले ही बता चुकी हैं कि वो निक से मेट गाला के दौरान पहली बार मिली थीं। अब उन्होंने वो तस्वीर साझा की है जो दोनों ने साथ में पहली बार खिंचवाई थी।
प्रियंका और निक ने दो साल पहले एक सेल्फी ली थी, जिसमें दोनों किसी कॉन्सर्ट में हैं। लुक्स की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने लाल रंग के आउटफिट के साथ कैप लगाया है। वहीं निक भी हुड वाली टीशर्ट, ब्लैक जैकेट और कैप में नजर आ रहे हैं।
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
प्रियंका चोपड़ा ने फोटो के साथ लिखा- 'दो साल पहले आज ही के दिन, हमने पहली बार एक साथ फोटो क्लिक की थी। तब से तुम हर दिन मेरे लिए ढेर सारी खुशी लेकर आए। आई लव यू। हमारे जीवन को इतना अविश्वसनीय बनाने के लिए धन्यवाद।'
प्रियंका के इस पोस्ट पर निक ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मेरी जिंदगी के सबसे अच्छे दो साल। आई लव यू।' बता दें कि प्रियंका और निक जोनस ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। शादी की रस्में हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से हुईं थीं।
सारा-अनंत अंबानी सहित इन सितारों ने खुद को ऐसे किया फिट, पुरानी तस्वीरें देख खा जाएंगे धोखा