प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस मियामी में हॉलीडे एन्जॉय कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन दोनों की मस्ती करते हुए कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ एक नई तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों एक दूसरे की आंखों में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर कहा जा सकता है कि दोनों के बीच अच्छी बांडिंग है।
पति निक के साथ प्रियंका चोपड़ा की एक और रोमांटिक तस्वीर वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तस्वीर को प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- 'हर दिन इसी तरह से जीना चाहती हूं।' इस तस्वीर में प्रियंका और निक क्रूज पर नजर आ रहे हैं। दोनों की तस्वीर के पीछे का ब्रैकग्राउंड किसी को भी इंप्रेस कर सकता है। इस तस्वीरों के अलावा प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो काफी चर्चा में रहा।
To live for days like this. ❤️ @nickjonas #boatlife
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
इस वीडियो में प्रियंका बॉलीवुड के गाने पर जमकर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। खास बात यह है कि प्रियंका को इस तरह से डांस करता हुआ देख निक भी खुद को रोक नहीं पाए। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' (Veere Di Wedding) के 'तारीफां' गाने पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं।
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
वीडियो में प्रियंका के साथ निक जोनस, सोफी टर्नर, केविन जोनस और जो जोनस भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में प्रियंका के अलावा निक ब्रदर्स और सोफी भी डांस कर रही हैं। इससे पहले प्रियंका का सकर गाने पर डांस करते हुए वीडियो आया था। वेकेशन की तस्वीरों में प्रियंका एक से बढ़कर एक स्टाइलिश ड्रेस में नजर आ रही हैं। यहां तक कि प्रियंका अपनी जेठानी सोफी टर्नर (Sophie Turner) के साथ पानी में रेस लगाती हुई भी दिखाई दीं। प्रियंका का यह अंदाज यकीनन उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। निक से शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा स्विटजरलैंड भी गई थी। स्विजटरलैंड में प्रियंका के मायके के अलावा ससुराल के लोग भी साथ दिखे। प्रियंका और निक की शादी दिसंबर, 2018 में हुई थी। इन दोनों ने राजस्थान के जोधपुर में क्रिश्चियन और हिंदू दोनों रिवाजों से शादी की थी।