{"_id":"62846ad9799e0e294d262820","slug":"priyanka-chopra-shared-picture-with-injured-face-fan-said-what-happened-are-you-ok","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा के चेहरे पर लगी चोट देख फैंस हुए परेशान, बोले-'आप ठीक तो हैं न'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा के चेहरे पर लगी चोट देख फैंस हुए परेशान, बोले-'आप ठीक तो हैं न'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Wed, 18 May 2022 09:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भले ही शादी के बाद विदेश में बस गई हैं लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। प्रियंका अपने बेहतरीन स्टाइलिश लुक को लेकर खूब वाहवाही लूटती हैं लेकिन इस बार प्रियंका ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उनके चेहरे पर चोट लगी हुई दिखाई दे रही है। उनकी ये तस्वीर देखने के बाद कई फैंस काफी परेशान हो गए और कमेंट बॉक्स में ही उनका हालचाल पूछने लगे।
2 of 4
एंथोनी मैकी संग एंडिंग थिंग्स में दिखाई देंगी प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : social media
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उनके चेहरे पर काफी सूजन लग रही है वहीं होठ और नाक के पास खून भी दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, 'क्या आपका भी काम पर कठिन दिन था'। इसी के साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी शेयर की है। जिससे पता चल रहा है कि प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीर शूट के दौरान की है। बता दें कि प्रियंका जल्दी ही हॉलीवुड अभिनेता मैक एंथनी संग फिल्म एंडिंग थिंग्स में नजर आने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक प्रियंका की ये फिल्म एक एक्शन थ्रिलर होगी।
3 of 4
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीर देखने के बाद एक पल के लिए तो फैंस हैरान और परेशान हो गए, हालांकि कई यूजर्स मजेदार कमेंट भी करते दिखाई दिए। एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'आप ठीक तो हैं न' वहीं दूसरे ने लिखा, 'मुझे लगा आपको सच में चोट लगी है'। अन्य यूजर्स भी इसी तरह से अपनी प्रतिक्रिया देते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस अपनी बेटी के साथ
- फोटो : insta
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की तो वह हाल ही में सेरोगेसी के जरिए प्यारी सी बेटी की मां बनी हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी की तस्वीर भी साझा की थी। जिसमें वह अपनी बेबी गर्ल को गले लगाए दिखाई दे रही थीं। बात करें वर्क फ्रंट की तो एंडिंग थिंग्स के अलावा भी प्रियंका के हाथ में कई प्रोजेक्ट हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री एक्शन कॉमेडी 'काउबॉय निंजा वाइकिंग','रोम-कॉम टेक्स्ट फॉर यू' और 'जी ले जरा' जैसी फिल्मों में दिखाई देने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।