प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपनी शादी के तीन साल भारत आई थीं। इस दौरान फैंस अभिनेत्री की बेटी के बारे में खूब सवाल पूछ रहे थे कि वह कहां है और प्रियंका उसे लेकर क्यों नहीं आईं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा की फोटोज पर भी फैंस उनकी बेटी की तस्वीरें देखने की इच्छा जताते रहते हैं। अब प्रियंका ने फैंस की इस इच्छा को पूरा कर दिया है। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी बेटी का चेहरा दिखा दिया है। जिसे देखकर फैंस काफ खुश हो सकते हैं।
Priyanka Chopra: आखिरकार प्रियंका चोपड़ा ने दिखा दिया बेटी का चेहरा, सुकून से सोती नजर आईं मालती मैरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियांका चोपड़ा और निक जोनस इस साल की शुरुआत में, सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे के माता-पिता बने थे। उन्होंने अपनी छोटी बच्ची का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। नए माता-पिता अपनी बेटी की देखभाल करने और उसके साथ अनमोल पल साझा करने में व्यस्त हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी को मीडिया की चकाचौंध से दूर ही रखती हैं। वह सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करते समय भी अपनी बेटी का चेहरा ढंके रखती हैं। इसके अलावा बाहर निकलने पर भी प्रियंका मालती के फेस को कवर कर देती हैं।
इसे भी पढ़ें- Naga Chaitanya: सेट पर मुलाकात, दोस्ती, फिर प्यार..., कुछ यूं शुरू हुई थी नागा चैतन्य और सामंथा की प्रेम कहानी
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटी की तस्वीर साझा की है, जिसमें मालती मैरी चोपड़ा का चेहरा नजर आ रहा है। दरअसल आज सुबह-सुबह जब प्रियंका ने अपनी इंस्टा फैमिली को अपनी बेटी की आंशिक झलक दिखाई। जिसमें बेटी का आधा चेहरा खुला हुआ था। तस्वीर में मालती मैरी चोपड़ा बहुत क्यूट लग रही थी। फोटो देखने से ऐसा लग रहा था कि प्रियंका की बेटी सो रही है। तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा- मेरा मतलब...इसके साथ उन्होंने दो क्यूट से इमोजी भी शेयर किए हैं।
इसे भी पढ़ें- Geeta Dutt: बेहद दर्दनाक थी गीता दत्त और गुरुदत्त की प्रेम कहानी, पति-पत्नी के बीच 'वो' थी बड़ी वजह
प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री काफी दिनों के बाद भारत आई थीं। इसके अलावा उनको फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में देखा जाएगा। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी नजर आने वाली हैं।