फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवंगत पति को भेजे मैसेज का आया जवाब, फिर क्या हुआ? जानने के लिए देखनी होगी प्रियंका की ये फिल्म

Thu, 26 Nov 2020 09:43 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 26 Nov 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Shares Glimpse Of Her Preparation For The Upcoming Movie Text For You
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस समय अपनी फिल्मों को पूरा करने में काफी व्यस्त हैं। उनकी फिल्मों की शूटिंग भी उसी गति से चल रही हैं जैसे अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिल्मों की करते हैं। कुछ ही दिनों पहले प्रियंका ने हॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्म सीरीजों में से एक 'मैट्रिक्स' के चौथे भाग की शूटिंग खत्म की है और अब वह अपनी एक और फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं।

Priyanka Chopra Shares Glimpse Of Her Preparation For The Upcoming Movie Text For You
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह अपने हाथ और नाखूनों की सफाई करवाती हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका ने मास्क लगा रखा है, साथ ही अपने बालों पर प्लास्टिक की एक थैली ओढ़ रखी है। इससे लग रहा है कि उन्होंने अपने बालों का रंग भी बदला होगा।

Priyanka Chopra Shares Glimpse Of Her Preparation For The Upcoming Movie Text For You
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram: @priyankachopra

सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रहीं इन तस्वीरों के ऊपर कैप्शन में प्रियंका ने लिखा कि वह अपनी फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की तैयारियां कर रही हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने यह भी साफ किया कि वह अपनी इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म की शूटिंग आने वाले शुक्रवार से शुरू करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Shares Glimpse Of Her Preparation For The Upcoming Movie Text For You
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram/priyankachopra

फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की घोषणा इसके निर्देशक जेम्स सी स्ट्राउस ने पिछले साल अप्रैल में की थी। यह फिल्म वर्ष 2016 में आई एक जर्मन फिल्म 'एसएमएस फर डिच (SMS Fur Dich)' की अंग्रेजी रीमेक होगी। इस फिल्म से प्रियंका चोपड़ा का नाम इसी साल अक्टूबर में जुड़ा है। उनके साथ फिल्म में सैम ह्यूगन और सेलीना डियोन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Shares Glimpse Of Her Preparation For The Upcoming Movie Text For You
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Social Media

फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू'  की शूटिंग लंदन में शुरू होगी और अमेरिका में जाकर यह फिल्म अगले साल की शुरुआत में ही खत्म हो जाएगी। इसके रिलीज डेट की घोषणा अभी नहीं हुई है। फिल्म की कहानी में प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी महिला का किरदार निभाएंगी जिसके मंगेतर की मौत के बाद उसका दिल टूट जाता है। फिर वह अपने दिवंगत मंगेतर के पुराने फोन नंबर पर अपने दिल की बातें लिखकर भेजना शुरु कर देती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed