बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं और फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। प्रियंका इन दिनों लंदन में हैं। वो वहां से लगातार अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अक्सर तस्वीरों में उनके साथ निक जोनस भी नजर आते हैं। अब प्रियंका चोपड़ा ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। प्रियंका की इन तस्वीरों को देखकर स्पष्ट तौर पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।
तस्वीरें: प्रियंका चोपड़ा के नो मेक-अप लुक से नहीं हटेंगी नजरें, लंदन की सड़कों पर मस्ती करती आईं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक दो नहीं बल्कि पूरी एल्बम शेयर की है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि वह बारिश में छतरी के साथ तो कभी बारिश में भीगी सड़कों पर उछलते हुए, अपने दोस्तों के साथ खाने का लुत्फ उठाते हुए, पूल के किनारे तरबूज खाते हुए, बोटिंग करते हुए और अपने डॉगी को प्यार करते हुए नजर आ रही हैं।
बीते दिनों प्रियंका और निक ने अपनी इंगेजमेंट एनिवर्सिरी मनाई थी। प्रियंका ने इंस्टाग्राम से एक तस्वीर शेयर की थी जो कि उनकी डेट नाइट की लग रही थी। तस्वीर में दोनों एक दूसरे में खोए हुए से लग रहे थे। बड़े प्यार से उन दोनों ने एक-दूजे के हाथ को थामा हुआ था। तस्वीर के साथ साथ उन्होंने लिखा था, ‘मेरे सबकुछ..आज 3 साल हो गए, एक पल में लगता है कि कल की बात हो, लेकिन पलक झपकते ही लगता है कि जमाना बीत गया, मैं तुमसे प्रेम करती हूं।’
एक तरफ जहां प्रियंका और निक की खूबसूरत बॉन्डिंग देखने को मिलती है तो वहीं केआरके ने इनकी जोड़ी को लेकर भविष्यवाणी की थी कि 'निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा से 10 साल में तलाक ले लेंगे।' जिसपर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी ही चुटकी ले ली थी और कहा था कि 'शक्ल अच्छी नहीं है तेरी बात को अच्छी कर, तेरी भी बेटी, हमेशा दूसरों का बुरा सोचता है।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका रुसो ब्रदर्स के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'सिटाडेल' में काम कर रही हैं। इसके अलावा उनके पास 'मेट्रिक्स 4', 'टेक्स्ट फॉर यू' जैसी फिल्में भी हैं। प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म 'द वाइट टाइगर' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और आदर्श गौरव भी थे।