फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन विशेष: पहली फिल्म के बाद ड्रग्स लेने लगे थे संजय दत्त, पिता सुनील दत्त ने ऐसे छुड़ाई थी यह गंदी आदत

Thu, 29 Jul 2021 07:27 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Thu, 29 Jul 2021 07:27 AM IST
विज्ञापन
Sanjay dutt birthday special interesting facts about actor personal life
संजय दत्त - फोटो : instagram/duttsanjay

संजय दत्त का 29 जुलाई को जन्मदिन है और वो 61 साल के हो जाएंगे। फिल्म रॉकी से बड़े पर्दे पर कदम रखने वाले अभिनेता संजय दत्त ने अपने अभिनय से हर किसी का दिल जीता। नायक से लेकर खलनायक तक की भूमिका संजय दत्त ने बड़े पर्दे पर निभाई। एक्शन हो या कॉमेडी या फिर रोमांस संजय दत्त ने हर किरदार को बड़ी ही बखूबी से जिया। प्रशंसकों ने उन्हें एक नया नाम दिया संजू बाबा। लेकिन संजय दत्त की रील लाइफ की तरह ही उनकी निजी जिंदगी भी काफी अलग रही है।



विवादों भरी रही निजी जिंदगी

संजय दत्त जब युवा थे तो उन्होने कई गलत रास्ते चुन लिए थे जिसकी वजह से उन्हें अपनी निजी जिंदगी में कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा और उनकी अधिकतर जिंदगी विवादों के घेरे में रही। ड्रग्स मामले को लेकर संजय दत्त अपनी निजी जिंदगी में खूब चर्चा में रहे हैं। यहां तक की कई अभिनेत्रियों के साथ भी उनका नाम जुड़ चुका है।

Sanjay dutt birthday special interesting facts about actor personal life
संजय दत्त - फोटो : Social Media

संजय दत्त की जिंदगी पर बनी फिल्म

अपनी जिंदगी में आए हर मुश्किल हालातों का सामना करने वाले संजय दत्त के इन उतार चढ़ाव को देखते हुए निर्देशक राजू हिरानी ने उनकी जिंदगी पर आधारित फिल्म भी बनाई, जिसमें रणबीर कपूर ने संजय दत्त की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। संजू में संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े हुए कई अनदेखे और अनसुने राज से पर्दा उठा था। इस फिल्म में उनके उस समय को भी दिखाया गया जब उन्हें ड्रग्स की लत लग गई थी।

Sanjay dutt birthday special interesting facts about actor personal life
संजय दत्त - फोटो : Social Media

नशे की लत की वजह से हाथ से निकली कई फिल्में

संजय दत्त को नशे की इतनी अधिक लत लग गई थी कि उनके हाथ से कई बड़ी-बड़ी फिल्में निकल गई थीं। संजय दत्त ने साल 1981 में आई फिल्म रॉकी से बतौर अभिनेता अपनी शुरुआत कि थी। इस पहली ही फिल्म से संजय दत्त ने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली और खूब सुर्खियां बटोरी। इस फिल्म के बाद उनके पास अच्छी-अच्छी फिल्मों के प्रस्ताव आए पर तब तक संजय दत्त नशे में इतना अधिक डूब चुके थे कि उनके हाथ से वो फिल्में निकल गईं। बता दें कि  जैकी श्रॉफ से पहले ‘हीरो’ संजय दत्त को ऑफर हुई थी लेकिन संजय दत्त की ड्रग्स की लत की वजह उनके हाथ से यह फिल्म निकल गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay dutt birthday special interesting facts about actor personal life
संजय दत्त - फोटो : Social Media

संजय दत्त ने अपने ड्रग्स की लत पर किया था खुलासा

संजय दत्त ने कॉलेज में हुए एक आयोजन के दौरान अपने ड्रग्स की लत की वजह से उन्होने जिंदगी में क्या-क्या खोया इस बारे में बताया था। संजय दत्त ने कहा था, ‘सुबह का टाइम था और मुझे कसकर भूख लगी थी। उस वक्त मेरी मां गुजर चुकी थीं। जो मेरे घर में काम करते थे मैंने उनसे कहा कि मुझे खाना दे दीजिए भूख लगी है। उन्होने जवाब देते हुए कहा बाबा आपने दो दिन से खाना नहीं खाया है। आप सोते रहे हैं। इतना कहकर उसकी आंखो में आंसू आ गए। मैं तुरंत ही बेड से उठकर बाथरूम की तरफ गया मैंने अपना चेहरा देखा। मेरी हालत पूरी तरह से खराब हो गई थी। मेरे मुंह और नाक से खून तक निकल रहा था। संजय दत्त कई दफा मीडिया के सामने अपने नशे की लत को लेकर बात कर चुके हैं।

विज्ञापन
Sanjay dutt birthday special interesting facts about actor personal life
संजय दत्त - फोटो : Social Media

सुनील दत्त ने बेटे के लिए उठाया ये कदम

संजय दत्त की नशे की लत से उनके पिता सुनील दत्त काफी परेशान थे। संजय दत्त ने बताया था कि जब उन्होने नाक से खून निकलते देखा तो वो डर गए और अपने पिता सुनील दत्त के पास जाकर उन्होने अपने ड्रग्स की लत के बारे में सब कुछ बता दिया। संजय दत्त ने कहा कि वो खुद को लकी मानते हैं कि उनके पिता ने उन्हे समझा और वो उन्हें अमेरिका पुनर्वास केंद्र ले गए। संजय दत्त ने बताया कि वो वहां पर दो साल तक रहे इस दौरान कई बार उनके मन में नशा करने का ख्याल आया। लेकिन संजय दत्त ने अपने दिल में ये ठान लिया था कि न तो वो खुद नशा करेंगे और न ही किसी को करने देंगे। इसके बाद रियल लाइफ में ड्रग्स की लत के खिलाफ संजय  दत्त ने अपनी जंग जीती और आज वो इससे कोसो दूर हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed