{"_id":"5d1b59b18ebc3e3c96284340","slug":"priyanka-chopra-shares-pic-from-dior-party-in-paris-with-nick-jonas-and-gets-trolled","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"निक के साथ मैचिंग कपड़े पहन तस्वीर शेयर करते ही ट्रोल हुईं प्रियंका, यूजर्स ने जमकर लिए मजे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
निक के साथ मैचिंग कपड़े पहन तस्वीर शेयर करते ही ट्रोल हुईं प्रियंका, यूजर्स ने जमकर लिए मजे
प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने पति निक जोनस के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने पेरिस फैशन वीक में पति निक के साथ शिरकत की। यहां की तस्वीरें प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की। पहली तस्वीर में प्रियंका निक जोनस के साथ अलग तरह का पोज देती हुई नजर आईं।
प्रियंका और निक दोनों ही ने मैचिंग कपड़े पहने थे। डियॉर ने 2019-2020 ऑटम कलेक्शन लॉन्च किया है जिसके चलते प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस यहां पहुंचे थे। हालांकि अपनी इस तस्वीर की वजह से प्रियंका यूजर्स के निशाने पर भी आ गईं। यूजर्स ने उनकी तस्वीर पर कमेंट्स करने शुरू कर दिए।
एक यूजर ने लिखा- ये लोग साधारण डिनर करने भी डिजाइनर कपड़े पहन कर जाते हैं। वाह रे जिंदगी। एक ने लिखा- भारतीय बहू होने का एक फायदा है। एक ही कपड़े से सबकी ड्रेस बनवा दी। दरअसल सामने आई तस्वीर में प्रियंका और निक मैचिंग के कपड़े में दिखाई दे रहे हैं। कुछ यूजर्स तो ये तक कह रहे हैं- ऐसे कपड़े पहनने के बाद नजर नहीं लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
priyanka chopra and nick jonas
- फोटो : instagram
एक यूजर ने लिखा- एक गाने में दीदी का लाल दुपट्टा उड़ा था...यहां तो इनका लहंगा ही उड़ गया। ऐसे कैसे चलेगा दीदी? सामने आई तस्वीर में प्रियंका और निक के साथ क्रिएटिव डायरेक्टर मारिया ग्राजिया भी नजर आ रही हैं। वहीं कुछ यूजर्स को इस बात से परेशानी है कि शादी के बाद से ही वह पति के साथ तस्वीरें शेयर कर रही हैं और अपने फैंस को खुद की कोई जानकारी नहीं दे रही हैं। प्रियंका बेशक पिछले काफी समय से बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन प्रोफेशनल व पर्सनल लाइफ को अच्छे से मैनेज कर रही हैं। उन्हें इस तरह के नेगेटिव कमेंट्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
विज्ञापन
5 of 5
priyanka chopra, nick jonas
- फोटो : social media
इससे पहले प्रियंका चोपड़ा के जेठ जो जोनस और जेठानी सोफी टर्नर ने फ्रांस में दोबारा शादी की। जिसमें प्रियंका और निक दोनों ही ने काफी एंजॉय किया। जहां से दोनों की तस्वीरें वायरल हुई थीं।प्रियंका जल्द ही स्काई इज पिंक से बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनस, फरहान अख्तर और जायरा वसीम लीड रोल में हैं। सोनाली बोस के निर्देशन में बन रही यह फिल्म पल्मनरी फाइबरोसिस से ग्रसित एक मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है। फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।