अपने अभिनय से दुनियाभर में नाम कमाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने शनिवार को अपना 38वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनके फैंस सहित बॉलीवुड और हॉलीवुड के कई सितारों ने बधाई दी, लेकिन प्रियंका चोपड़ा के पति और मशहूर अमेरिकन गायक निक जोनस ने उन्हें बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।
पत्नी प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर रोमांटिक हुए निक जोनस, गोद में बैठी 'देसी गर्ल' की वायरल हुई तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निक जोनस सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह प्रियंका चोपड़ा के साथ अपनी अक्सर तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। पत्नी के जन्मदिन पर निक जोनस ने अपनी और प्रियंका चोपड़ा की रोमांटिक तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के लिए खास पोस्ट भी लिखा है।
तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस की गोद में बैठी हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने यल्लो ड्रेस पहनी हुई जबकि निक डिजाइनिंग शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में यह दोनों एक-दूसरे को रोमांटिक अंदाज में देखते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए निक जोनस ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मैं तुम्हारी आंखों में हमेशा एकटक देखना चाहता हूं।'
निक जोनस ने पोस्ट में आगे लिखा, 'मैं तुमसे प्यार करता हूं बेबी। तुम विचारशील, देखभाल करे वाली और शानदार इंसान हो जिसे मैं मिला हूं। इस चीज के लिए हमेशा आभारी हूं कि हमने एक-दूसरे को पाया। जन्मदिन की बधाई।' सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा के लिए लिखा यह रोमांटिक पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on
इस पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के फैंस सहित अन्य सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए अभिनेत्री को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वालीं प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड का खिताब जीता चुकी हैं। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका ने फिल्मों की ओर रुख किया। साल 2002 में तमिल फिल्म 'थमिजहन' से प्रियंका ने अभिनय की शुरुआत की। प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी पहचान बनाई है।
पढ़ें: साउथ की ड्रीम गर्ल थीं अमिताभ बच्चन की ये अभिनेत्री, दर्दनाक मौत से हैरान हो गया था हर कोई