{"_id":"5e4531eb8ebc3ee5a243b4b7","slug":"priyanka-chopra-sister-in-law-sophie-turner-expecting-her-first-child","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका और निक के फैंस के लिए खुशखबरी, परिवार में आने वाला है नन्हा मेहमान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका और निक के फैंस के लिए खुशखबरी, परिवार में आने वाला है नन्हा मेहमान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 13 Feb 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
प्रियंका और निक के फैंस के लिए खुशखबरी
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। दरअसल प्रियंका की जेठानी और जो जोनास की पत्नी सोफी टर्नर (Sophie Turner) मां बनने वाली हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सोफी टर्नर और जो जोनास अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।
इंटरनेशनल रिपोर्ट्स की मानें तो 23 साल की सोफी प्रेग्नेंट हैं। इस कपल ने अभी तक ये खुशखबरी आधिकारिक तौर पर फैंस के साथ शेयर नहीं की है लेकिन अपने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों को जोनस परिवार ने यह खुशखबरी दे दी है।
हाल ही में हुए ग्रैमी अवॉर्ड्स में सोफी टर्नर अपने पति के साथ शानदार लुक में पहुंची थीं। हाई नेक मल्टी कलर प्रिंटेड टॉप संग रफल स्कर्ट में सोफी का लुक कमाल का था। सोफी आजकल अपने आउटफिट्स का खास तौर पर ख्याल रख रही हैं।
आपको बता दें कि सोफी पॉपुलर अमेरिकी टीवी सीरियल गेम ऑफ थ्रोन्स की एक्ट्रेस हैं। इस कपल ने अक्टूबर 2017 में इंगेजमेंट अनाउंस करके अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया था। दोनों ने पिछले साल जून में शादी की थी। शादी में सोफी ने सफेद रंग का गाउन पहना था जबकि जो ने काले रंग का कोट पैंट पहना। शादी की पहली तस्वीर को सोफी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।