फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: ऋतिक रोशन ने किया वेब सीरीज 'सिटाडेल' का रिव्यू, सुर्खियों में प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन

Mon, 15 May 2023 04:55 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 15 May 2023 04:55 PM IST
सार

ऋतिक रोशन ने प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज 'सिटाडेल' का रिव्यू किया है। वहीं, इस पर देसी गर्ल का रिएक्शन भी जबर्दस्त सुर्खियां बटोर रहा है। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra thankful to Hrithik Roshan as he review web series Citadel says killed it
ऋतिक रोशन-प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा की हालिया रिलीज वेब सीरीज 'सिटाडेल' स्टार्स की परफॉर्मेंस, इसके बजट और कंटेंट को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। जहां सीरीज को देखने के बाद लोग इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। तो वहीं, फिल्म 'अग्निपथ' में देसी गर्ल के साथ काम कर चुके एक्टर ऋतिक रोशन ने इसकी जमकर सराहना की है। एक्टर के रिव्यू पर प्रियंका की प्रतिक्रिया भी दिल जीतने वाली है। 

Priyanka Chopra thankful to Hrithik Roshan as he review web series Citadel says killed it
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन ने प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज 'सिटाडेल' की तारीफ करने के लिए अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी का सहारा लिया। एक्टर ने सीरीज का एक पोस्टर साझा करते हुए प्रियंका की परफॉर्मेंस की तारीफ की। ऋतिक रोशन ने लिखा, 'प्रियंका को सिटाडेल में देखना एक शानदार सरप्राइज़ है! शानदार काम। साथ ही, अविश्वसनीय रूप से मनोरंजक शो। बेहतरीन डायरेक्शन और स्क्रीनप्ले। पीसी आपने इस बार भी शानदार प्रदर्शन किया !! बहुत गर्व।'

Zara Hatke Zara Bachke Trailer: प्यार..रोमांस..शादी..तलाक, मजेदार है सारा और विक्की की फिल्म का ट्रेलर

Priyanka Chopra thankful to Hrithik Roshan as he review web series Citadel says killed it
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन से सीरीज और खुद की इतनी तारीफ सुनने के बाद प्रियंका चोपड़ा भी खुद को प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक पाईं। एक्टर के पोस्ट का जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'धन्यवाद मेरे दोस्त।' इसके साथ ही उन्होंने ऋतिक को टैग भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra thankful to Hrithik Roshan as he review web series Citadel says killed it
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

'सिटाडेल' वेब सीरीज की बात करें तो इसका निर्माण जोश एपेलबाउम, डेविड वील और ब्रायन ओह के जरिए किया गया है। स्टार-स्टडेड इस वेब सीरीज में प्रियंका चोपड़ा के अलावा रिचर्ड मैडेन, लेस्ली मैनविल और स्टेनली टुकी जैसे सितारे हैं। सीरीज 28 अप्रैल से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। 

Fahmaan Khan: 'वह पीछे से आया और मुझे पकड़ लिया, फिर...', कास्टिंग काउच पर फहमान खान का चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
Priyanka Chopra thankful to Hrithik Roshan as he review web series Citadel says killed it
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह अब जल्द ही फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी, जिसके लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। प्रियंका के अलावा इस मूवी में दो और पॉपुलर हसीनाएं कटरीना कैफ और आलिया भट्ट होंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो, फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। वहीं, प्रियंका प्रोफेशनल के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को भी बखूबी बैलेंस करती नजर आ रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed