फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जायरा की आखिरी फिल्म 'The Sky is Pink' का फर्स्ट लुक Out, 'मां' बनने जा रही हैं प्रियंका चोपड़ा

Wed, 24 Jul 2019 07:36 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 24 Jul 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra the sky is pink first look out and premiere at Toronto International Film Festival
द स्काई इज पिंक - फोटो : Twitter

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द स्काई इज पिंक' (The Sky is Pink) को लेकर बिजी हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है। इतना ही नहीं फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए फरहान अख्तर ने फैंस को एक खास जानकारी भी दी है।

Priyanka Chopra the sky is pink first look out and premiere at Toronto International Film Festival
priyanka chopra and farhan akhtar
फरहान अख्तर ने ट्वीट कर बताया कि आप सभी जो ये खबर देते हुए गर्व महसूस हो रहा है। द स्काई इज पिंक का वर्ल्ड प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 13 सितंबर को होगा। बता दें ये फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला, सिद्धार्थ रॉय कपूर और प्रियंका चोपड़ा मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
 

 
Priyanka Chopra the sky is pink first look out and premiere at Toronto International Film Festival
Zaira Wasim - फोटो : instagram

बात करें फिल्म के पहले पोस्टर की तो इसमें प्रियंका चोपड़ा, जायरा वसीम, फरहान अख्तर और रोहित सराफ नजर आ रहे हैं। हालांकि किसी का भी चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है क्योंकि ये लोग समुंद्र के किनारे खुले आसमान में देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra the sky is pink first look out and premiere at Toronto International Film Festival
the sky is pink - फोटो : Twitter

शोनाली बोस के निर्देशन में बन रही यह फिल्म पल्मनरी फाइबरोसिस से ग्रसित एक मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है। आयशा इस बीमारी के चलते 18 की उम्र में ही दुनिया से चली गईं। फिल्म में जायरा, आयशा चौधरी के किरदार में नजर आएंगी और प्रियंका-फरहान उनके पैरेंट्स बनेंगे। फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

विज्ञापन
Priyanka Chopra the sky is pink first look out and premiere at Toronto International Film Festival
Zaira Wasim - फोटो : Twitter

आपको बता दें कि ‘दंगल गर्ल’ जायरा वसीम की ये आखिरी फिल्म होगी। पिछले महीने उन्होंने पोस्ट लिखकर इस बात की जानकारी दी थी कि फिल्मों की वजह से वह इस्लाम से दूर जा रही हैं। इसलिए उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का फैसला किया है। इस फिल्म का एक आकर्षण नेशनल अवार्ड जीतने वाली राइटर जूही चतुर्वेदी भी हैं। उन्होंने ‘द स्काय इज पिंक’ के डायलॉग लिखे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed