अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सिर्फ देश में ही नहीं विदेश में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों कई वजहों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। जिसमें से सबसे खास वजह है उनकी किताब 'अनफिनिश्ड', जिसे उन्होंने 9 फरवरी को लॉन्च किया था। इस किताब में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी हर एक बात को शेयर किया है। एक्ट्रेस की इस किताब को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। तो वहीं अब प्रियंका की किताब का पोस्टर एक ऐसी जगह पर प्रदर्शित किया गया है, जिसे देखकर अभिनेत्री बेहद खुश हैं। इतना ही नहीं उनके फैंस भी उनकी तारीफ कर रहे हैं।
गर्व है: बिलबोर्ड पर छाया प्रियंका चोपड़ा की किताब का पोस्टर, यूजर्स बोले- हमारे लिए गर्व हैं आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा की किताब 'अनफिनिश्ड' का कवर पोस्टर न्यू यॉर्क सिटी के 6 मंजिला बिलबोर्ड पर दिखाई दे रहा है। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'न्यू यॉर्क सिटी में पेन स्टेशन के बाहर एक छह मंजिला अमेजन बुक्स बिलबोर्ड पर 'अनफिनिश्ड'। महिलाओं की अवाज को बढ़ाने के लिए इस विमेंस हिस्ट्री मंथ के सेलिब्रेशन में शामिल होने पर बहुत एक्साइटेड हूं। जो बात इसे और खास बनाती है, वह यह कि 'अनफिनिश्ड' लॉन्च हुए अब एक महीना पूरा हो गया है।'
अपनी किताब का पोस्टर बिलबोर्ड पर देखकर सिर्फ प्रियंका ही नहीं अन्य सेलेब्स भी खुशी जाहिर कर रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक्टर ऋतिक रोशन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अमेजिंग।' तो वहीं एक्ट्रेस दीया मिर्जा, ताहिरा कश्यप, जोया अख्तर ने भी प्रियंका के पोस्ट पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। सिर्फ यही नहीं प्रियंका चोपड़ा की किताब का पोस्टर इस तरह से न्यू यॉर्क में देखकर उनके फैंस भी काफी खुश हैं। कई फैंस ने कमेंट कर लिखा, 'हमारे लिए गर्व हैं आप।' तो वहीं अन्य एक यूजर ने लिखा, 'हमें आप पर गर्व है।'
बता दें कि पिछले दिनों प्रियंका ने न्यू यॉर्क सिटी में 'सोना' नाम से एक इंडियन रेस्टोरेंट भी खोला है। इसकी शुरुआत इस महीने के आखिरी तक हो जाएगी। प्रियंका के इस रेस्टोरेंट में इंडियन फूड मिलेगा। इस बात की जानकारी प्रियंका ने कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी थी। अपनी पोस्ट में प्रियंका ने रेस्टोरेंट की नेम प्लेट और पति निक जोनस के साथ रेस्टोरेंट में पूजा की कुछ फोटोज भी शेयर की थी।
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड की दो फिल्मों में नजर आने वाली हैं। प्रियंका 'टेक्स्ट फॉर यू' और 'मैट्रिक्स 4' में दिखाई देंगी। आखिरी बार वो फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आई थीं। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म में प्रियंका के अपोजिट में एक्टर राजकुमार राव और आदर्श गौरव लीड रोल में थे। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।