फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Celebs: पर्दे पर मानसिक रोगी बन छाए ये सितारे, एक्टिंग देख दर्शकों ने कहा वाह-वाह

Thu, 22 Jun 2023 01:11 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 22 Jun 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
priyanka chopra to shah rukh khan ajay devgn these celebs played mental patient role in movies Know details
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला

फिल्मों में सितारों को एक्शन, कॉमेडी और रोमांस का तड़का लगाते खूब देखा जाता है। आखिर दर्शकों के मनोरंजन के लिए यह चीजें ही सबसे जरूरी हैं तो सितारे भी अपनी तरफ से कसर नहीं छोड़ते। मगर, कुछ फिल्में मनोरंजन के साथ-साथ जिंदगी की सीख और संदेश देने के लिए भी बनाई जाती हैं। इन फिल्मों में किरदार निभाने चुनौतीपूर्ण होते हैं। कई फिल्में ऐसी बनी हैं, जिनके जरिए मेंटल हेल्थ पर बात करने की कोशिश की गई है। मानसिक सेहत के प्रति जागरूकता लाने के मकसद से इन फिल्मों को बनाया गया है। इनमें इन सितारों ने बखूबी मानसिक रोगियों के रोल अदा किए हैं, आइए जानते हैं....

priyanka chopra to shah rukh khan ajay devgn these celebs played mental patient role in movies Know details
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा
अनुराग कश्यप की वर्ष 2012 में आई फिल्म 'बर्फी' खूब पसंद की गई। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था, जो मानसिक रोगी थी। प्रियंका फिल्म में ऑटिज्म की शिकार होती हैं। मानसिक रोगी की क्या हालत होती है और वे किन दिक्कतों को झेलते हैं इसे 'बर्फी' में काफी अच्छे से दिखाया गया है। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने लीड रोल प्ले किया था।

priyanka chopra to shah rukh khan ajay devgn these celebs played mental patient role in movies Know details
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान
शाहरुख  खान और काजोल अभिनीत फिल्म 'माई नेम इज खान' भी खूब हिट रही थी। इस फिल्म में पहली बार शाहरुख ने एक मानसिक रोगी की भूमिका निभाई थी। मूवी में शाहरुख  खान को एस्पर्जर सिंड्रोम नाम की बीमारी का शिकार दिखाया गया है। इस बीमारी में  लोगों को सोशल इंटरैक्शन में काफी दिक्कत होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra to shah rukh khan ajay devgn these celebs played mental patient role in movies Know details
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन
अजय देवगन ने अपने करियर में अब तक कई तरह के रोल पर्दे पर अदा किए हैं और दर्शकों की खूब तारीफ बटोरी हैं। उन्होंने एक्शन से लेकर रोमांटिक और गंभीर रोल तो निभाए ही हैं। इसके अलावा उन्होंने एक मानसिक रोगी का भी रोल अदा किया है। फिल्म 'मैं ऐसा ही हूं' (2005) में वह एक मानसिक रोगी होने के साथ एक बच्चे के पिता होते हैं और उसकी जिम्मेदारी निभाते हैं।
Vikram Bhatt: बेटी कृष्णा की डेब्यू फिल्म का प्रचार क्यों नहीं कर रहे विक्रम भट्ट? यह बड़ी वजह आई सामने

विज्ञापन
priyanka chopra to shah rukh khan ajay devgn these celebs played mental patient role in movies Know details
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने दो फिल्मों में मानसिक रोगी की भूमिका निभाई है। साल 2003 में आई फिल्म 'तेरे नाम' और इसके दो साल बाद 2005 में आई फिल्म 'क्यों की' में सलमान खान ने एक ऐसे इंसान का किरदार निभाया था जो पहले तो नॉर्मल होता है, लेकिन बाद में मानसिक रोगी हो जाता है। ऐसा कई बार देखा गया है कि इंसान की जिंदगी में कुछ ऐसे हादसे हो जाते हैं, जिसकी वजह से वो अपनी दिमागी संतुलन खो बैठते हैं। इन दोनों ही फिल्मों में सलमान के साथ ऐसा ही दिखाया गया है।
Kusum Ka Biyaah: राज्यों के सरकारी सिस्टम की पोल खोलेगी ये फिल्म, लॉकडाउन में फंसी बारात की दिलचस्प कहानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed