{"_id":"60237d5d8ebc3e26b538f842","slug":"priyanka-chopra-unheard-secrets-of-teenage-boyfriend-bob-revealed-in-her-book-unfinished","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका ने मौसी के डर से अपने ब्वॉयफ्रेंड को छुपाया था अलमारी में, खुलासा हुआ तो हुईं बेहाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका ने मौसी के डर से अपने ब्वॉयफ्रेंड को छुपाया था अलमारी में, खुलासा हुआ तो हुईं बेहाल
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की पहचान अब बतौर लेखिका के रूप में भी होती है। हाल ही में उन्होंने अपनी पहली किताब 'अनफिनिश्ड' लॉन्च की है। इस किताब में प्रियंका ने अपनी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए हैं। किताब में उन्होंने अपनी जिंदगी की खट्टी मीठी को यादों को साझा किया है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' में एक बेहद मजेदार किस्सा भी शेयर किया है जो इन दिनों खूब चर्चा में है।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, प्रियंका ने अपनी किशोरावस्था के कुछ साल अमेरिका में बिताए थे। जब प्रियंका अपनी मौसी केे साथ वहां रहती थीं। उस समय अमेरिका में प्रियंका एक शख्स के प्यार में पड़ गईं थीं। खास बात थी कि उस समय प्रियंका अपने रिलेशन की वजह से एक बड़ी मुश्किल में फंस गईं थीं।
3 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि प्रियंका की किताब 'अनफिनिश्ड' नौ फरवरी को ही रिलीज हुई है। रिलीज के तुरंत बाद से ही यह चर्चा में आ गई। दरअसल, प्रियंका ने किताब में दसवीं कक्षा के अपने ब्वॉयफ्रेंड के बारे में लिखा है। जिसे उनकी मौसी ने देख लिया था और प्रियंका को उसे छुपाना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका ने लिखा कि जब वो 10वीं क्लास में थीं तो वो अपने स्कूल में बॉब नाम के एक लड़के से मिली थीं जिसने बड़े ही रोमांटिक अंदाज में उनका दिल जीत लिया था। यहां तक कि दोनों ने शादी की प्लानिंग भी कर ली थी। प्रिंयका ने आगे बताया कि एक दिन वो बॉब के साथ टीवी देख रही थीं, तभी उनकी मौसी अचानक से घर आ गईं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
उसके बाद प्रियंका ने ब्वॉयफ्रेंड को अपने कमरे में अलमारी में छुपा दिया था। लेकिन उनकी मौसी को शक हो गया था और उन्होंने गुस्से में प्रियंका से अलमारी खोलने के लिए कहा। बस फिर क्या था बॉब को प्रियंका की अलमारी में देखकर उनका गुस्सा सातवें आसमान पर था और उन्होंने प्रियंका की मां से शिकायत कर दी। उस किस्से के कुछ समय बाद ही प्रियंका भारत अपने घर वापस लौट आई थीं। ऐसे ही और भी कई मजेदार किस्से इस किताब में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।