फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने बालाजी के आशीर्वाद से की जीवन के नए अध्याय की शुरुआत, साझा कीं तस्वीरें

Tue, 21 Jan 2025 07:32 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 21 Jan 2025 07:32 PM IST
सार

Priyanka Chopra: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हाल ही में हैदराबाद के चिलकुर बालाजी मंदिर में दर्शन करने पहुंची। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की हैं।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Visits Hyderabad Chilkur Balaji Temple Shares Photos on social media
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चपोड़ा हाल ही में हैदराबाद के चिलकुर बालाजी मंदिर में दर्शन करने पहुंची। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी साझा की है। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है कि बालाजी के आशीर्वाद से उन्होंने जीवन का नया अध्याय शुरू किया। पोस्ट में वे एक्टर रामचरण की पत्नी उपासना कामिनेनी का आभार जताती नजर आई हैं।



ये खबर भी पढ़ें:
Sky Force: 'हॉलीड' से लेकर 'बेबी' तक, 'स्काई फोर्स' ने पहले भी अक्षय कई बार दिखा चुके हैं देशभक्ति का जज्बा

Priyanka Chopra Visits Hyderabad Chilkur Balaji Temple Shares Photos on social media
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

महाकुंभ नहीं, बालाजी के दर्शन करने पहुंची प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा को लेकर हाल ही में ऐसी खबरें आईं कि वे महाकुंभ मेले में शामिल होने प्रयागराज पहुंची हैं। दरअसल, प्रियंका ने कल सोमवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर की थी। इसमें उन्होंने जगह का नाम नहीं लिखा था, लेकिन लोग कयास लगाने लगे कि वे महाकुंभ पहुंच रही हैं। हालांकि, आज प्रियंका ने अपनी पोस्ट से स्पष्ट कर दिया कि वे हैदराबाद के चिलकुर बालाजी मंदिर दर्शन करने पहुंची हैं।
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Priyanka (@priyankachopra) द्वारा साझा की गई पोस्ट

Priyanka Chopra Visits Hyderabad Chilkur Balaji Temple Shares Photos on social media
प्रियंका चोपड़ा-उपासना - फोटो : इंस्टाग्राम

उपासना कामिनेनी को कहा शुक्रिया
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने मंदिर दर्शन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'श्री बालाजी के आशीर्वाद से एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। हम सभी के दिलों में शांति और चारों ओर समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। ईश्वर की कृपा सभी पर बनी रहे, ओम नमो नारायणाय'। इस पोस्ट में प्रियंका ने उपासना कामिनेनी को टैग करते हुए लिखा है, 'शुक्रिया'।

ये खबर भी पढ़ें:
R Madhavan: कौन से हैं आर. माधवन के करियर के दो सबसे डरावने पल? अभिनेता ने किया खुलासा, बताई वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Visits Hyderabad Chilkur Balaji Temple Shares Photos on social media
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

क्या साउथ फिल्म में आएंगी नजर?
प्रियंका चोपड़ा फिरोजी कलर के सूट में नजर आ रही हैं। मंदिर परिसर में उन्होंने दुपट्टा सिर पर ओढ़ा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली के साथ तेलुगु फिल्म में काम कर रही हैं। इसी फिल्म के सिलसिले में वे भारत आई हैं। हालांकि, इन खबरों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। 

संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed