प्रियंका चोपड़ा आज एक अंतराष्ट्रीय नाम बन चुकी हैं। बॉलीवुड से निकलकर उन्होंने अपनी मेहनत के बलबूते पर भारत के साथ-साथ विदेशों में भी खूब नाम कमाया है। प्रियंका का फिल्मी सफर बिलकुल आसान नहीं था। सनी देओल की फिल्म 'द हीरो' से सेकेंड लीड अभिनेत्री बनकर अपना करियर शुरू करने वाली प्रियंका देखते ही देखते बॉलीवुड की देसी गर्ल बनी। बॉलीवुड में कई सफल फिल्में देने वाली प्रियंका ने हॉलीवुड के अपने डेब्यू शो 'क्वांटिकों' से अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपना सिक्का जमाया। आज प्रियंका करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। आज सबकी पसंद बन चुकी प्रियंका अपने बचपन में कितनी शरारती थीं इसका अंदाजा आपको बिलकुल नहीं होगा।
किस्सा: बचपन में प्रियंका चोपड़ा ने किया था माता-पिता की नाक में दम, तंग आकर भेजा था हॉस्टल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बचपन में हर बात को 'ना' कहती थीं प्रियंका
प्रियंका ने एक मीडिया से खास बातचीत में ये भी बताया कि जब वो छोटी थीं तो उन्हें हर बात पर 'ना' बोलना बहुत ही पसंद था। जब भी उनके माता-पिता कुछ भी पूछते तो वो तुरंत ही ना कह देती थीं। उनकी इस आदत से उनके घरवाले बहुत अधिक परेशान रहते थे। प्रियंका ने बताया कि हर बात को ना कहकर उन्हें बहुत स्ट्रांग फील होता था। लेकिन उनकी इस आदत ने उन्हें हॉस्टल पहुंचा दिया था।
दूसरो की नकल उतारती थीं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वो बचपन में बहुत शरारत करती थी। अपनी शरारतों के कारण कई बार तो प्रियंका ने अपने माता-पिता को भी मुसीबत में डाल दिया था। प्रियंका ने बातचीत में खुलासा करते हुए बताया था कि वो बचपन में इतनी अधिक शैतानी करती थीं कि एक बार जब वो अपने पिता अशोक चोपड़ा के साथ आर्मी मेस में खाना खा रही थीं तो वो वहां पर खड़े हुए ऑफिसर की नकल उतारने लगीं। उनकी इस हरकत से उनके पिता को बहुत शर्मिंदगी हुई थी।
घरवालों ने दिया था 'मिट्ठू' नाम
प्रियंका को बचपन में हर बात पर 'ना' बोलना पसंद था लेकिन इसी के साथ उन्हें बचपन में बाते करना भी बहुत पसंद था। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बचपन में इतना अधिक बोलती थीं कि उनके माता-पिता ने उन्हें मिट्ठू नाम दे दिया था। हालांकि प्रियंका ने बताया कि उन्हें मिट्ठू नाम जरा भी पसंद नहीं था।
प्री-बोर्ड्स से बचने के लिए किया था ऐसा काम
बचपन में मां-बाप को अपने बच्चों को स्कूल में भेजने के लिए काफी मशक्क्त करनी पड़ती है। प्रियंका चोपड़ा का भी कुछ यही हाल था। उन्होंने मीडिया चैनल से अपनी इस खास बातचीत में बताया कि उन्होंने मिस इंडिया में सिर्फ इसलिए हिस्सा लिया था, क्योंकि वो अपनने प्री-बोर्ड्स से बचना चाहती थीं। उन्हें बचपन में डॉक्टर नहीं बल्कि इंजीनियर बनना था। लेकिन कहते हैं न जब किस्मत को कुछ और ही मंजूर हो तो आप क्या कर सकते हैं। ऐसा ही हुआ प्रियंका चोपड़ा के साथ भी। उन्होंने न सिर्फ मिस इंडिया में भाग लिया बल्कि वो इस खिताब को जीतीं। प्रियंका डॉक्टर या इंजिनियर तो नहीं बनी, लेकिन वो बॉलीवुड की सुपरस्टार जरूर बन गईं।